Bihar News: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नॉर्वे दौरे को लेकर बड़ा बयान दिया है। पटना में मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान तेजस्वी ने कहा कि, आज तक उन्होंने प्रेस वार्ता किया नहीं है और मुझे उम्मीद है कि आगे भी नहीं करेंगे। जनता के सवाल को पीएम मोदी को सुनना चाहिए और उनका जवाब देना चाहिए। हर बार आते हैं और अपनी बात कहकर चले जाते हैं और हर चीज में पल्ला झाड़ लेते हैं।
पहली बार देखा ऐसा पीएम- तेजस्वी
तेजस्वी यादव ने कहा कि, क्या खरीदना है, क्या नहीं खरीदना है…पेट्रोल-डीजल की किल्लते हैं, सोना मत खरीदें, जनता इससे परेशान हैं। उन्होंने कहा कि, पीएम की ये विफलता है। सरकार और पीएम मोदी की ड्यूटी होती है, जब भी समस्या आए उसका समाधान करें। लोगों को सुविधा दें, लेकिन हमने पहली बार ऐसा पीएम देखा है, जो जनता को कह रहे हैं कि ये करो और वो करो। ये गंभीर विषय है। वहीं, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर उन्होंने कहा कि, अभी और कीमत बढ़ेगा। पीएम डबल सेंचुरी करके रहेंगे।
पीएम मोदी का वीडियो हो रहा वायरल
गौरतलब है कि इस समय पीएम मोदी नॉर्वे दौरे पर है, जहां उन्होंने नॉर्वे के प्रधानमंत्री के साथ संयुक्त बयान दिया, लेकिन मीडिया के सवालों का जवाब नहीं दिया। नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग ने इससे जुड़ा एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें संयुक्त बयान खत्म होने के बाद पीएम मोदी वहां से जाते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान एक महिला की आवाज सुनाई देती है, जो पूछती है कि दुनिया की सबसे स्वतंत्र प्रेस के सवालों का जवाब क्यों नहीं लिया जा रहा है।
पत्रकार हेले लिंग ने अपने पोस्ट में लिखा कि प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में नॉर्वे पहले स्थान पर है, जबकि भारत 157वें स्थान पर है। उन्होंने कहा कि, पत्रकारों का काम सरकारों से सवाल पूछना होता है, जिसे लेकर माहौल गरमाया हुआ है।
पांच देशों के दौरे पर हैं पीएम मोदी
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय पांच देशों के दौरे पर हैं। नॉर्वे उनकी इस यात्रा का चौथा पड़ाव है। इससे पहले वह संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड और स्वीडन का दौरा कर चुके हैं। नॉर्वे के बाद वे अपने इस दौरे के अंतिम पड़ाव पर इटली जाएंगे।
ये भी पढ़ें- नीट पेपर लीक: सांसद पप्पू यादव का भाजपा पर बड़ा आरोप, परीक्षा रद्द कर 12वीं के मेरिट पर एडमिशन की मांग

