Tejashwi Yadav: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने UPI पर संभावित शुल्क को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। तेजस्वी ने कहा कि, पीएम मोदी ने सिर्फ देश की जनता को ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा कि, ATM से पैसा निकाले तो उसमें अतिरिक्त मूल्य देना पड़ता है। हर चीज का कर बढ़ गया है। अब UPI में 2000 रुपये से अधिक ट्रांज़ैक्शन करने पर चार्ज लगेगा। जनता को इन लोगों ने बर्बाद कर दिया है जनता पहले से ही महंगाई से मर रही है। क्योंकि अभी कही चुनाव नहीं है, जब चुनाव आएगा तो ये फैसले रोक दिए जाएंगे और चुनाव के बाद फिर से ये सब लागू कर दिया जाएगा।

कितना चार्ज और टैक्स लगाएगी सरकार?

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, UPI पर चार्ज, बैंक में पैसा रखने पर चार्ज, ATM से पैसा निकालने पर चार्ज, ATM कार्ड रखने पर चार्ज, बैंक से SMS Alert पर चार्ज, Minimum Balance रखने पर charge, कोई भी वस्तु खरीदने पर Direct और Indirect Tax,कमाई पर Tax, GST अलग से, Toll Tax अलग से, Road Tax अलग से Education Cess, Environment Cess, Health Cess, Agriculture Infrastructure and Development Cess, Road and Infrastructure Cess। तेजस्वी ने कहा कि, इस सरकार में पानी, हवा पर, शिक्षा-स्वास्थ्य-कृषि- हर चीज़ पर टैक्स लगा दिया है।

कोई एक फायदे गिना दें PM मोदी-तेजस्वी

तेजस्वी ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि, यही है इनका Digital India, यही है इनकी Cashless Economy। मोदी जी इसी Digital India का ढोल पीट रहे थे। तेजस्वी ने कहा कि मोदी जी क्या बोलते थे कि नोटबंदी से भ्रष्टाचार, कालाधन और आतंकवाद खत्म हो जाएगा, अब तो भ्रष्टाचार ओर अधिक बढ़ा है। नोटबंदी का मोदी जी कोई एक फायदा गिना दें। मोदी जी वहीं करते है जो अमेरिका और उनके पूंजीपति मित्र आदेश देते है। मोदी की कथनी और करनी में भारी फर्क है।

ये भी पढ़ें- सहरसा: पत्रकार से मारपीट की घटना पर जदयू नेत्री ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग