CM Revanth Reddy Dig at BJP Chief Nitin Nabin: तेलंगाना (TELANGANA) सीएम रेवंत रेड्डी ने बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन पर तंज कसा है। हालांकि रेवंत रेड्डी बीजेपी चीफ पर तंज कसने के लिए जिन शब्दों का इस्तेमाल किया, उसे लेकर अब बवाल हो गया है। भाजपा ने सीएम रेवंत रेड्डी के तरीके पर सवाल उठाते हुए अहंकार की पराकाष्ठा बताया है।
दरअसल तेलंगाना विधानसभा चुनाव अगले वर्ष होना है। इसे लेकर बीजेपी ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन तीन दिवसीय तेलंगाना दौरे पर पहुंचे थे। तेलंगाना दौरे से लौटने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा था कि अगले चुनाव के बाद राज्य में BJP की सरकार होगी।
बीजेपी चीफ के इस दावे पर सीएम रेवंत रेड्डी ने तंज कसा। किसानों की एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि हाल ही में एक व्यक्ति यहां आया था, नवीन या जो भी नाम हो। मुझे उनका ठीक से नाम पता नहीं है। वह यहां आकर कहते हैं कि अगली सरकार उनकी होगी। आपने पश्चिम बंगाल के बारे में भी यही कहा था। पश्चिम बंगाल में आपको 15 साल लगे। वहां, ममता बनर्जी की वजह से शायद आपकी चालें कामयाब हो गईं, लेकिन यहां हमारे सभी लोग तैयार हैं और वे आपको कुचल देंगे। BJP को तेलंगाना में सिर उठाने नहीं दिया जाएगा।
तेलंगाना सीएम के शब्दों के चयन पर बीजेपी ने सवाल उठाया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष ने रेवंत रेड्डी के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा- ‘अहंकार की पराकाष्ठा प्रदर्शित हो रही है, शब्दों का चुनाव तो देखो। एकदम सटीक कांग्रेसी।
तेलंगाना में बीजेपी शुरू करेगी राज्यव्यापी आंदोलन
बता दें कि बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने तेलंगाना में कांग्रेस सरकार के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ताधारी सरकार विधानसभा चुनावों से पहले जनता से किए गए वादों को पूरा करने में नाकाम रही है। तेलंगाना बीजेपी की कार्यकारिणी बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से राज्य सरकार के खिलाफ अपनी लड़ाई तेज करने और लोगों के मुद्दों को हर गांव और शहर तक पहुंचाने की अपील की।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

