Israel PM Benjamin Netanyahu Threatens Iran: अमेरिका और ईरान के शांति समझौते के बातचीत के बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान को धमकी दी है। इजराइल पीएम नेतन्याहू ने कहा कि दो बार मारा है। अबकी बार घर में घुसकर ईरान को मारेंगे। नेतन्याहू का बयान ऐसे समय में आया है, जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार उन्हें ऐसे भड़काऊ बयान और लेबनान पर हमले रोकने को कह रहे हैं।
वहीं बेंजामिन नेतन्याहू की धमकी के बाद तेहरान ने भी जवाब दिया है। ईरान ने कहा कि हम तैयार हैं। ईरान ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अमेरिका के साथ बातचीत फेल हुई तो वह युद्ध के लिए तैयार है।
नेतन्याहू ने ईरान पर पिछले हमलों को परमाणु विनाश से बचाने का दावा करते हुए कहा कि अगर जरूरी हुआ तो इजरायल तीसरा हमला करने के लिए तैयार है। नेतन्याहू ने कहा कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के लिए इजरायल स्वतंत्र रूप से कार्रवाई करेगा। इस दौरान इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ऐलान किया कि अगर इजरायल की सुरक्षा मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो एक और अभियान चलाया जा सकता है।
इजराइली पीएम की धमकी के बाद ईरान ने भी चेतावनी दी है। ईरान ने कहा कि अगर अमेरिका के साथ बातचीत फेल हुई तो वह युद्ध के लिए तैयार है। तेहरान ने कहा, बातचीत उसकी पहली पसंद है क्योंकि दोनों देश MoU को आगे बढ़ाने के लिए मीटिंग कर रहे हैं। ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने कहा कि हम बातचीत के लिए प्रयास कर रहे हैं। अगर बातचीत सफल नहीं होती है तो हम युद्ध के लिए भी तैयार हैं। दुश्मन को उसी के अनुसार जवाब देंगे।
ट्रंप ने हमला नहीं करने नेतन्याहू को दी है चेतावनी
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नेतन्याहू से संयम बरतने का आग्रह किया है। नए सिरे से तनाव बढ़ने के खिलाफ चेतावनी भी दी है।ट्रंप ने कहा कि बड़े पैमाने पर हमले इजरायल को राजनयिक रूप से अलग-थलग कर सकते हैं और चल रही बातचीत को कमजोर कर सकते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘मैंने नेतन्याहू से कहा, बीबी, तुम सावधान रहना, वरना बहुत जल्द तुम अकेले रह जाओगे।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

