Nayara Energy Petrol-Diesel Price Cut: जुलाई महीने का पहला दिन लोगों के लिए खुशखबरी और राहत देने वाला रहा। एलपीजी गैस सिलेंडर के बाद पेट्रोल-डीजल भी सस्ता हो गया है। पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 सस्ता हुआ है। ये कटौती नायरा एनर्जी (Nayara Energy) ने की है। प्राइवेट फ्यूल रिटेलर कंपनी नयारा एनर्जी ने पेट्रोल 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल 3 रुपए प्रति लीटर सस्ता कर दिया है। नई कीमतें आज यानी 1 जुलाई से लागू हो गई है। नयारा एनर्जी के बाद इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम भी तेल के दाम सस्ता कर सकता है।
बता दें कि इससे पहले ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती की है। ऑयल कंपनियों ने 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर (commercial cylinder) के दाम में 180 रुपये की कटौती की है।
नयारा के देशभर में 7000 हजार से ज्यादा पेट्रोल पंप हैं। Nayara Energy रूस की रोसनेफ्ट समर्थित फ्यूल कंपनी है। इसके साथ ही ये प्राइवेट सेक्टर की देश की सबसे बड़ी पेट्रोल-डीजल रिटेल सेलर के रूप में उभरी है। कंपनी ने अब अपने देशव्यापी नेटवर्क पर पेट्रोल प्राइस में 5 रुपये और डीजल प्राइस में 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती का तोहफा दिया है।

सरकारी तेल कंपनियों की कीमतें स्थिर
फिलहाल सरकारी फ्यूल रिटेलर्स ने पेट्रेल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने दाम में कोई कमी नहीं की है। हालांकि नयारा एनर्जी की तरफ से दाम सस्ता करने के बाद सरकारी तेल कंपनियां भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कमी कर सकती है।
कॉमर्शियल LPG Cylinder के दाम 180 रुपए घटे
इधर ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती की है। ऑयल कंपनियों ने 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर (commercial cylinder) के दाम में 180 रुपये की कटौती की है। नये रेट्स की बात करें, तो दिल्ली में 3,113 रुपये का मिलने वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब सस्ता होकर 2,930 रुपये का रह गया है। इस हिसाब से गैस सिलेंडर की कीमत 183 रुपये घटाई गई है। जबकि कोलकाता में सिलेंडर अब 3,081.50 रुपए में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत 3,255.50 रुपए थी। वहीं लखनऊ में कीमत 3,236 रुपए से घटकर 3,052.50 रुपए और पटना में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3,227 रुपए हो गई है। इधर 1 जुलाई से सरकार ने पेट्रोल निर्यात पर स्पेशल एडिशनल एक्साइज़ ड्यूटी (SAED) बढ़ाकर 4 रुपए प्रति लीटर कर दी है। पहले यह ड्यूटी 1.5 रुपए प्रति लीटर थी।
डीजल की बिक्री पर लिमिट 1 जुलाई से हटी
अब पेट्रोल पंपों पर एक गाड़ी में एक दिन में सिर्फ 200 लीटर डीजल भरने की सीमा खत्म हो गई है, यानी अब आप अपनी गाड़ी में जितना चाहें उतना डीजल भरवा सकेंगे। इसके साथ ही फैक्ट्रियों और कॉमर्शियल खरीदारों पर लगी रोक भी हटा दी गई है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने 11 जून को पेट्रोल-डीजल की किल्लत की वजह से ये पाबंदियां लगाई थीं, जिन्हें सप्लाई सुधरने के बाद 29 जून के नए आदेश के जरिए वापस ले लिया गया है। पिछले 18 दिन से बड़े उपभोक्ता सिर्फ बल्क सेल पॉइंट्स से ही ईंधन खरीद रहे थे।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

