अमृतसर. पंजाब के नाभा के ढींगी गांव में आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला। यहां 9 वर्षीय शिवम कुमार अपनी मां के पास खेत जा रहा था, लेकिन खेत पहुंचने से पहले ही आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया और उसे नोच-नोचकर मार डाला। मृतक शिवम की मां खेत में मजदूरी कर रही थी। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक की मां खेत में आलू निकाल रही थी, और शिवम खेत जा रहा था। इसी दौरान आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। कुत्तों ने शिवम के शरीर को इस कदर क्षत-विक्षत कर दिया कि वह पहचानने लायक भी नहीं रहा। शिवम की बहन भी उसके साथ थी और उसने अपने भाई को बचाने की कोशिश की, लेकिन कुत्ते उस पर भी हमला करने लगे। वह एक महिला को बुलाने गई, लेकिन जब तक वह महिला शिवम को बचाने पहुंची, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मृतक के पिता रामचंद्र ने बताया कि वह खुद भी खेत में मजदूरी कर रहे थे, और उनका बेटा शिवम खेत की ओर जा रहा था। अचानक कुत्तों ने शिवम को घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। शिवम की बहन ने भी उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रही। इसके बाद उसने पास ही एक महिला को बुलाया। महिला ने जैसे-तैसे शिवम को कुत्तों से छुड़ाया, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था।

ग्रामीणों ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इस क्षेत्र में आवारा कुत्तों के हमले की घटनाएं हो चुकी हैं। प्रशासन से बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। नाभा सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि 9 साल का बच्चा शिवम उनके पास लाया गया, लेकिन वह पहले से ही मृत था। उसके शरीर पर कई गहरे घाव थे, जो कुत्तों के हमले के कारण हुए थे।
- 22 अक्टूबर महाकाल भस्म आरती: अलौकिक श्रृंगार में बाबा का दिव्य स्वरूप, यहां कीजिए दर्शन
- जीवन सूक्त: ‘पापांकुशा’ कथा का क्रोधन बहेलिया, स्वयं को कैसे पाप मुक्त किया ?
- Bihar Morning News: जदयू कार्यालय में जन सुनवाई, MLC चुनाव को लेकर भाजपा-राजद की बैठक
- 22 October 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
- President Visit to Jagdalpur: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुरिया दरबार में होंगी शामिल, लालबाग मैदान में करेंगी आमसभा, मंत्री कश्यप ने तैयारियों का लिया जायजा

