उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के अरागम स्थित खानज पथरी इलाके में एक संयुक्त ‘सर्च एंड डिस्ट्रॉय ऑपरेशन’ (साड़ो) के दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान भारी मात्रा में युद्ध जैसा सामान और अन्य सामग्री बरामद की गई है। उत्तरी कश्मीर के खानज पथरी में सुरक्षाबलों ने 14-15 मई को एक संयुक्त अभियान चलाया। वहां से एके-47 मैगजीन, कारतूस, राशन और अन्य युद्ध सामग्री बरामद की गई।

बांदीपुरा के जंगल में आतंकी ठिकानों का पता चला, हथियार और गोला-बारूद बरामद  - India TV Hindi

प्राकृतिक गुफाओं की तलाशी के दौरान, सुरक्षाबलों को कपड़ों का सामान, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बर्तन, राशन और अन्य चीजों के साथ-साथ आतंकियों के ठिकाने से असलहा बारूद और अन्य सामग्री भी बरामद हुई.

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के अरागम के खानजपथरी इलाके में एक संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने आतंकियों के एक ठिकाने को ध्वस्त कर दिया. साथ ही भारी मात्रा में असलाह बारूद और अन्य सामग्री बरामद की. यह अभियान सेना, बांदीपोरा पुलिस और CRPF द्वारा 14 से 15 मई तक ‘सर्च एंड डिस्ट्रॉय ऑपरेशन’ (खोज और नष्ट करने का अभियान) के तहत संयुक्त रूप से चलाया गया था.

इलाके में मौजूद प्राकृतिक गुफाओं की तलाशी के दौरान, सुरक्षाबलों को कपड़ों का सामान, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बर्तन, राशन और अन्य चीजों के साथ-साथ आतंकियों के ठिकाने से असलहा बारूद और अन्य सामग्री भी बरामद हुई. अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने जंगल क्षेत्र में स्थित प्राकृतिक गुफाओं में पहले स्टन ग्रेनेड दागे और यह सुनिश्चित होने पर कि अंदर आतंकवादियों की मौजूदगी नहीं है, वहां तलाशी ली. इस दौरान वहां निम्न हथियार और अन्य सामग्री बरामद हुई-

गोला-बारूद: 1 एके-47 मैगजीन और 22 कारतूस।
कपड़े और बिस्तर: जूते (3 जोड़ी), फेरन (2), स्वेटर (2), स्लीपिंग बैग (1), कंबल (3), गद्दा (1), चादर और रेनकोट (1)।
इलेक्ट्रॉनिक्स: पुराना हेडफोन (1), पावर बैंक (1), सोलर प्लेट (1), मोबाइल चार्जर (1), पुराना रेडियो एफएम (1), पेंसिल सेल (2)।
बर्तन: खाना पकाने वाले गैस सिलिंडर (2), पतीले (3), परात (1), स्टील की प्लेटें (2), कड़छी (1), चम्मच (1)।
राशन और अन्य सामग्री: मैगी (8 पैकेट), सूप (2 पैकेट), सूखे मेवे (1 किलो), बिस्किट (1 पैकेट), चना (2 किलो), चावल (10 किलो), दाल (3 किलो) और इस्तेमाल की गई सामान्य दवाएं।

अधिकारियों के अनुसार, इस ठिकाने का मिलना यह स्पष्ट करता है कि आतंकवादी उत्तरी कश्मीर के घने जंगलों का उपयोग छिपने और रसद जुटाने की कोशिश करने के लिए कर रहे हैं. आतंकियों की किसी भी साजिश को नाकाम करने और क्षेत्र में अपना दबदबा बनाए रखने के लिए सुरक्षा बल इन इलाकों में लगातार कड़ी निगरानी रख रहे हैं.

Terrorist Hideout Dismantled in Bandipora Ammunition, Electronics, and Logistics Recovered

एक अधिकारी ने बताया कि यह सफल ऑपरेशन 14 से 15 मई तक सेना की 13 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 3 बटालियन के जवानों द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया। गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m