अभय मिश्रा, मऊगंज। मध्य प्रदेश का नया नवेला जिला मऊगंज इन दिनों सुर्खियों में है, लेकिन विकास के लिए नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार के ऐसे अनोखे मॉडल के लिए जिसे सुनकर आप भी माथा पीट लेंगे। आपने मेडिकल स्टोर पर सर्दी-खांसी और बुखार की दवाई बिकते देखी होगी, लेकिन मऊगंज की नईगढ़ी जनपद में मेडिकल स्टोर से सीमेंट की बोरियां और लोहे केसरिया ,गिट्टी ,बालू बेचे जा रहे हैं। जी हां, ग्राम पंचायतों के सरपंच और सचिवों ने हार्डवेयर की दुकान छोड़कर मेडिकल स्टोर से लाखों का निर्माण कार्य का सामान खरीद लिया है। क्या है यह पूरा ‘फर्जीवाड़ा’ और कौन है इसके पीछे का मास्टरमाइंड, देखिए इस रिपोर्ट में।
READ MORE: शहडोल जिला अस्पताल का आईसीयू बना ‘रेन वॉटर’ वार्ड, छत टपकी तो वेंटिलेटर हटाकर खुद को बचाने लगे मरीज, Video Viral
मऊगंज जिले के नईगढ़ी जनपद में भ्रष्टाचार का एक ऐसा नमूना सामने आया है जिसने सिस्टम की धज्जियां उड़ा कर रख दी हैं। यहाँ ‘प्रेम मेडिकल स्टोर’ नाम की दुकान पर पैरासिटामोल नहीं, बल्कि सीमेंट की बोरियां और सरिया बिक रहा है। हैरानी की बात तो ये है कि ग्राम पंचायत खर्रा सहित कई अन्य पंचायतों के सरपंच और सचिवों को पूरे जिले में कोई हार्डवेयर की दुकान नहीं मिली। उन्होंने लाखों रुपए का भुगतान उस मेडिकल स्टोर को कर दिया जिसके पास शायद सीमेंट , सरिया,बालू,गिट्टी,बेचने का लाइसेंस तक नहीं है। अब तक के दस्तावेजों में 23 लाख 28 हजार 821 रुपए के ऐसे बिल सामने आए हैं, जहाँ मेडिकल स्टोर के नाम पर सरकारी खजाने से पैसा निकाला गया है।
READ MORE: सिंधिया समर्थक कृष्णा घाडगे को पार्टी ने भेजा नोटिस: फेसबुक पर लिखा था- हर मंच पर…..आज तो दिखे नहीं बालक बुद्धि नेता
आखिर इस मेडिकल स्टोर संचालक की इतनी हिम्मत कैसे हुई? आरोप है कि दुकान के मालिक प्रेमचंद गुप्ता खुद को विधायक प्रतिनिधि बताते हैं। सोशल मीडिया पर विधायक के साथ उनकी तस्वीरें रसूख की गवाही दे रही हैं। शायद इसी रसूख के चलते जीएसटी विभाग, ऑडिट टीम और जनपद के आला अधिकारी आंखों पर पट्टी बांधकर बैठे हैं।
सवाल यह है कि जब इन बिलों का मूल्यांकन होता है, जब कैश बुक का ऑडिट होता है, तो क्या अधिकारियों को मेडिकल स्टोर के बिल पर सीमेंट-सरिया,बालू , गिट्टी नजर नहीं आता? क्या जानबूझकर इन फर्जी दस्तावेजों को क्लीन चिट दी जा रही है? मऊगंज में मची इस खुली लूट पर अब जनता जवाब मांग रही है। अब देखना यह होगा कि इस खुलासे के बाद क्या जिला प्रशासन और जीएसटी विभाग इस ‘प्रेम मेडिकल स्टोर’ और भ्रष्ट सरपंच-सचिवों पर कार्रवाई करता है, या फिर विधायक प्रतिनिधि के रसूख के आगे यह फाइल भी दबा दी जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

