प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती एक युवती के लिए मुसीबत बन गई । मुंबई की रहने वाली युवती को शादी का सपना दिखाकर उज्जैन के युवक ने पहले भरोसे में लिया, फिर उसे इंदौर बुलाकर बड़नगर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया । मामले की शिकायत मिलते ही बड़नगर पुलिस ने तेजी दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
READ MORE: उज्जैन में बड़ी कार्रवाई: शनि मंदिर के पास बोलेरो से मिला नोटों से भरा काला बैग, गिनती सुन उड़ जाएंगे होश!
पुलिस के अनुसार युवती मुंबई के दादर इलाके में स्थित एक हॉस्टल में रहती है । करीब दो सप्ताह पहले उसकी पहचान इंस्टाग्राम के जरिए उज्जैन निवासी विकास उर्फ अंकित से हुई थी । दोनों के बीच लगातार बातचीत होने लगी । इसी दौरान युवक ने युवती को शादी का भरोसा दिलाया और मिलने के लिए बुलाया ।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे बड़नगर लेकर गया, जहां शादी का झांसा देकर उसके साथ अनैतिक कार्य किया । इसके बाद युवती ने बड़नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए बड़नगर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की । पुलिस टीम ने आरोपी विकास पिता जगदीश (28 वर्ष), निवासी ग्यास का बाड़ा, काजीपुरा उज्जैन हाल मुकाम बड़नगर को गिरफ्तार कर लिया । आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
READ MORE: ट्विशा शर्मा मर्डर मिस्ट्री: आरोपी समर्थ सिंह को कोर्ट में पेश करेगी पुलिस, SIT मांगेगी 7 दिन की रिमांड
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी बड़नगर में बैंड का काम करने आता था । वहीं उसका कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है । इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।


