संजय पाटीदार, भोपाल। राजधानी भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) के हेड और एसीपी (ACP) रजनीश कश्यप शनिवार को कटारा हिल्स थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले के मुख्य आरोपी समर्थ सिंह को भोपाल कोर्ट में पेश करेगी और पूछताछ के लिए उसकी 7 दिनों की पुलिस रिमांड की मांग करेगी।
बड़ी खबरः ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह करेंगे सरेंडर, सास गिरबाला सिंह के वकील केस से हटे
जेपी अस्पताल में होगा मेडिकल, आज ही कोर्ट में पेशी
शुक्रवार शाम को जबलपुर की जिला अदालत से गिरफ्तार किया गया आरोपी समर्थ सिंह फिलहाल भोपाल के कटारा हिल्स थाने में मौजूद है। पुलिस कागजी कार्रवाई (पेपर वर्क) पूरी करने में जुटी है। इसके बाद आरोपी को मेडिकल परीक्षण के लिए भोपाल के जेपी अस्पताल ले जाया जाएगा। मेडिकल प्रक्रिया पूरी होते ही पुलिस समर्थ सिंह को भोपाल जिला अदालत में पेश करेगी।
ट्विशा शर्मा केस में बड़ा अपडेटः समर्थ सिंह करेगा सरेंडर, वकील ने वापस ली याचिका, दिल्ली एम्स की
फांसी वाली छत की तस्वीर आई सामने
इससे पहले, हाईकोर्ट के नोटिस की तामीली (सर्विस) कराने के लिए पुलिस की एक टीम गिरीबाला के घर पहुंची थी। इसी बीच उस मकान की छत की तस्वीर भी सामने आई है, जहां ट्विशा शर्मा ने फांसी लगाकर अपनी जान दी थी। पुलिस इन सभी साक्ष्यों को टटोलकर मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।


