राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में आज कोर्ट से लेकर जांच स्तर तक कई बड़े और चौंकाने वाले घटनाक्रम सामने आए हैं। हाईकोर्ट में चली तीखी बहस और कानूनी दांव-पेंच के बीच आरोपी पक्ष को बड़ा झटका लगा है, जिसके बाद अब मुख्य आरोपी समर्थ सिंह के जल्द ही कोर्ट में आत्मसमर्पण करने की संभावना जताई जा रही है।

गिरिबाला सिंह के वकील केस से अलग हुए

इस मामले में सबसे बड़ा यू-टर्न तब आया जब गिरिबाला सिंह के वकील इनोश जॉर्ज ने खुद को इस हाई-प्रोफाइल केस से पूरी तरह अलग कर लिया। उन्होंने गिरिबाला सिंह का केस लड़ने से इनकार कर दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट में ट्विशा के परिवार (मायके पक्ष) की तरफ से देश के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता खुद वर्चुअली हाजिर हुए। उनकी मौजूदगी ने साफ कर दिया कि शासन इस मामले को कितनी संवेदनशीलता से ले रहा है।

ट्विशा शर्मा केस में बड़ा अपडेटः समर्थ सिंह करेगा सरेंडर, वकील ने वापस ली याचिका, दिल्ली एम्स की टीम

लोअर कोर्ट में सरेंडर कर देगा

कोर्ट का कड़ा रुख देखते हुए आरोपी पति समर्थ सिंह के वकील मृगेंद्र सिंह ने हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली है। याचिका वापस लेने के बाद समर्थ सिंह के वकील मृगेंद्र सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने साफ किया है कि समर्थ सिंह अब जल्द ही जिला अदालत (लोअर कोर्ट) में सरेंडर कर देगा।

ट्विशा शर्मा मामले में भोपाल कमिश्नर का बड़ा बयान: निष्पक्ष जांच में कोई देरी नहीं, आरोपी पति समर्थ की गिरफ्तारी

पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद जगी

मामले में निष्पक्षता और मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए दिल्ली एम्स की टीम द्वारा दोबारा पोस्टमार्टम किया जा सकता है। इसके बाद संभवतः ट्विशा शर्मा का शव उनके मायके पक्ष (परिवार) को सौंप दिया जाएगा। पुलिस कमिश्नर की सख्ती और हाईकोर्ट में सॉलिसिटर जनरल की एंट्री के बाद अब फरार चल रहे आरोपी समर्थ सिंह के पास सरेंडर करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था। कोर्ट के इस कड़े रुख से पीड़ित परिवार को न्याय की बड़ी उम्मीद जगी है।

ट्विशा शर्मा केसः पूर्व जज और जिला उपभोक्ता आयोग अध्यक्ष गिरिबाला को पद से हटाने व जांच के दिए आदेश,

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m