कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में जबलपुर हाईकोर्ट से बड़ा अपडेट सामने आया है। ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह के वकील ने अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली है। वहीं ट्विशा शर्मा के शव का पोस्टमार्टम दोबारा होगा। इसके लिए दिल्ली एम्स के डायरेक्टर जांच टीम गठित करेंगे। दिल्ली एम्स की टीम दोबारा पोर्टमार्टम करेगी। समर्थ सिंह के वकील मृगेंद्र सिंह ने का बयान- करेंगे सरेंडर। दोबारा पीएम के बाद संभवतः ट्विशा शर्मा के मायके पक्ष को मिल शव मिल सकता है।

ट्विशा शर्मा मर्डर मिस्ट्रीः आरोपी समर्थ सिंह ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, पीड़ित परिवार ने की जमानत रोकने की अपील

सास गिरिबाला सिंह को नोटिस जारी

समर्थ के वकील मृगेंद्र सिंह ने कहा- दोबारा पोस्टमार्टम से प्रदेश के डॉक्टरों से भरोसा उठ जाएगा। सरकार की ओर से महाधिवक्ता प्रशांत सिंह ने कहा- दोबारा पोस्टमार्टम से कोई आपत्ति नहीं है। ट्विशा शर्मा की बॉडी को एम्स भोपाल में सुरक्षित रखने के निर्देश है। दोबारा पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी होगी। इसी के साथ गिरिबाला सिंह को नोटिस जारी हुआ है। निचली अदालत के फैसले पर सोमवार को सुनवाई होगी। गिरिबाला को मामले में निचली अदालत से जमानत मिली है।

ट्विशा शर्मा मर्डर मिस्ट्रीः अब मामले की जांच सीबीआई करेगी, गृह विभाग ने सीबीआई को लिखा पत्र

पति समर्थ सिंह फरार

बता दें कि आज लंच के बाद हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई हुई। मामले में लगी सभी 4 याचिकाओं पर एकसाथ सुनवाई हुई। ट्विशा शर्मा और समर्थ सिंह का परिवार जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा था। ट्विशा शर्मा की मौत के बाद से ही पति समर्थ सिंह फरार चल रहा है। ट्विशा शर्मा के परिवार वालों पर जबरदस्ती फंसाने का आरोप लगाया गया। ट्विशा शर्मा द्वारा कोई सुसाइड नोट भी नहीं छोड़ने की बात कही गई। ट्विशा शर्मा के परिवार वालों के बयानों में अंतर और चैट में भी छेड़छाड़ की बात कही गई। 12 मई को ट्विशा शर्मा की मौत हुई थी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m