अनिल मालवीय, इछावर। सीहोर जिले के इछावर थाना क्षेत्र से सड़क हादसे की खबर आई है। यहां बारात लेकर जा रही एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची इछावर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है।
02 जून महाकाल आरती: त्रिपुंड, बिल्व पत्र, चंद्र और रजत मुकुट से बाबा महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार,
पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहा था युवक
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अजय मालवीय (उम्र 22 वर्ष), पिता बाबूलाल मालवीय के रूप में हुई है, जो ग्राम बेरछा दतार का निवासी था। अजय अपने बड़े पापा के घर ग्राम कांकरखेडा में आयोजित एक रसोई (भोज) के कार्यक्रम में शामिल होने आया हुआ था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद, रात लगभग 11 बजे वह कांकरखेडा से अपने मामा के घर ग्राम दिवडिया जा रहा था।
MP Weather Update: नौतपा के आखिरी दिन 45 जिलों में आंधी-बारिश और ओले का अलर्ट,
नर्सरी के पास हुआ हादसा
युवक अभी भाऊंखेडी पालीवाल नर्सरी के पास पहुँचा ही था कि तभी इछावर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने उसकी बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने शुरू की जांच
मामले की जानकारी मिलते ही इछावर थाना पुलिस बल मौके पर पहुँचा। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और मर्ग कायम कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना का कारण बनी बस और उसके चालक की तलाश में जुट गई है। युवक की अचानक हुई मौत से उसके परिवार और दोनों गाँवों (बेरछा दतार व कांकरखेडा) में मातम पसरा हुआ है।

