रवि रायकवार, दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया जिले में खाकी और अपराधी के गठजोड़ का मामला सामने आया है। यहां एक सार्वजनिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे पुलिस अधिकारियों द्वारा एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश से मंच पर फूल-मालाएं पहनकर अपना सत्कार कराने का मामला तूल पकड़ चुका है। पुलिस की छवि धूमिल करने वाली इस अनुशासनहीनता पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) मयूर खंडेलवाल ने सख्त एक्शन लिया है।

मंच पर ‘सत्कार’ और सोशल मीडिया पर तस्वीरें

मामला आंबेडकर जयंती के एक सार्वजनिक कार्यक्रम का है। इस कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) आकांक्षा जैन और कोतवाली थाना प्रभारी (TI) धीरेंद्र मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान सिनावल थाने के घोषित हिस्ट्रीशीटर बदमाश दिनेश अहिरवार ने मंच पर पहुंचकर दोनों पुलिस अधिकारियों का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। हैरानी की बात यह रही कि पुलिस अफसरों ने बिना किसी आपत्ति के इस इनामी/घोषित बदमाश से न सिर्फ सत्कार स्वीकार किया, बल्कि उसके साथ मंच पर तस्वीरें भी खिंचवाईं। अब ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली और साख पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

मानवता शर्मसार: 12 वर्षीय मासूम को 12 लाख में बेचा, जबरन कराया बाल विवाह और दुष्कर्म, मां-सौतेले पिता

दो दिन पहले ही पुलिस ने निकाला था जुलूस

इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि जिस बदमाश दिनेश अहिरवार से पुलिस अफसर बड़े चाव से सत्कार करवा रहे थे, महज दो दिन पहले ही सिविल लाइन थाना पुलिस ने उसी का शहर में जुलूस निकाला था। दो दिन बाद ही उसी अपराधी का कोतवाली टीआई और एसडीओपी के साथ मंच साझा करना पुलिस विभाग में आपसी तालमेल और गंभीरता की कमी को उजागर करता है।

तीन दिन के भीतर देने होंगे जवाब

सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होने के बाद दतिया मयूर खंडेलवाल ने SDOP आकांक्षा जैन, कोतवाली TI धीरेंद्र मिश्रा को ‘कारण बताओ नोटिस’ (Show Cause Notice) जारी कर दिया है। दोनों से तीन दिन के भीतर जवाब तलब किया है कि उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए। इस बड़ी कार्रवाई के बाद से दतिया पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं आम जनता के बीच यह मामला लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है।

MP राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने उम्मीदवारों का पैनल किया तय, इन दिग्गजों के नामों की चर्चा, 1 जून को

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m