प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कोलकाता के दमदम में रैली की। यहां उन्होंने कहा, लंबे समय से बंगाल में परिवर्तन की जो लहर दिख रही थी कल पहले चरण के मतदान ने उसपर मोहर लगा दी है। टीएमसी ने बंगाल में लोतंत्र के मंदिर को कुचल दिया था। उस बंगाल में पहले चरण में जनता ने लोकतंत्र के मदिर मंदिर का पुनःनिर्माण कर दिया है। दूसरे चरण में आपको इस लोकतंत्र के मंदिर विजय ध्यज फहराना है। उन्होंने कहा कि टीएमसी का दिया बुझने वाला है। बुझता दिया फड़फड़ाता है। पीएम ने महिला आरक्षण पर कहा कि भाजपा बेटियों के सपने कुचलने नहीं देगी।

पीएम ने कहा- भाजपा के बुनियाद में बंगाल के विचार

भाजपा वह राजनैतिक दल है जिसकी बुनियाद में बंगाल के विचार हैं, बंगाल का प्रवाह है। हमें गर्व है डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पर, जिनकी प्रेरणा से जनसंघ का जन्म हुआ। फिर समय के साथ भाजपा की स्थापना हुई। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कहते थे कि देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेंगे। हमने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाई, वहां भारत का संविधान लागू किया।

बंगाल में भाजपा सरकार बनेगी तो उसके लिए मध्यम वर्ग का हित सर्वोपरि होगा। मध्यम वर्ग का जीवन आसान बने इसके लिए बीते 11 सालों में केंद्र सरकार ने अनेक निर्णय लिए हैं। 2014 से पहले जब TMC के समर्थन से दिल्ली में सरकार चलती थी, तो केंद्र सरकार 2 लाख तक की सालाना आय पर टैक्स लगाती थी। हमने 12 लाख तक की सालाना आय पर शून्य टैक्स किया है।

पीएम मोदी ने कहा- बंगाल को चाहिए टीएमसी से मुक्ति

पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल को चाहिए टीएमसी से मुक्ति चाहिए। टीएमसी के डर से मुक्ति, टीएमसी के भ्रष्टाचार से मुक्ति, टीएमसी के सिंडिकेट से मुक्ति, बेटियों पर अत्याचार से मुक्ति, मजबूरन पलायन से मुक्ति, बेरोजगारी से मुक्ति और अवैध कब्जों से मुक्ति। बंगाल की गरिमा लौटाने और इसे फिर अवसरों की भूमि बनाने के लिए यह मुक्ति बहुत जरूरी है।

बंगाल की महिलाएं कह रही हैं कि वे राज्य में टीएमसी सरकार बदलेंगी। टीएमसी महिला विरोधी पार्टी है, जबकि बीजेपी महिला-नेतृत्व वाले विकास के मॉडल पर काम करती है। जिस मां ने अपनी बेटी को पढ़ाया, वही बेटी टीएमसी के जंगलराज की शिकार हो गई, उसे बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया। संदेशखाली की पीड़िताओं को भी नेतृत्व का मौका दिया गया है।

जब बंगाल की बेटियां न्याय मांगती हैं, तो टीएमसी उन्हें घर से बाहर न निकलने की सलाह देती है। टीएमसी नहीं चाहती कि महिलाएं सपने देखें। आज मैं बंगाल की हर बेटी को आश्वस्त करता हूं कि बीजेपी उनके सपनों को कुचलने नहीं देगी। महिलाओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता होगी। 4 मई को बीजेपी सरकार बनने के बाद महिलाओं पर हुए सभी अत्याचारों की फाइलें खोली जाएंगी। यह मोदी की गारंटी है।

पीएम ने हुगली में नाव की सवारी की, नाविक को गले लगाया

इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हुगली नदी में नाव की सवारी की है। इस दौरान पीएम ने खुद से फोटोग्राफी भी की। तस्वीरों में वे हाथ में कैमरा लिए नजर आ रहे हैं। उन्होंने नाविकों से बातचीत भी की।

पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर नाव की सवारी वाली तस्वीरें शेयर की। उन्होंने लिखा- हर बंगाली के लिए गंगा का एक बहुत ही खास स्थान है। यह कहना गलत नहीं होगा कि गंगा बंगाल की आत्मा में बहती है।