मिडिल ईस्ट में एक बार फिर से समुद्री तनाव का पारा चढ़ता जा रहा है. अमेरिकी सेना (CENTCOM) ने ओमान की खाड़ी में ईरानी सर्विलांस जहाज (Dhow नाव) को मिसाइल हमलों से तबाह कर दिया है. यह जहाज अमेरिकी युद्धपोतों की जासूसी और रेकी कर रहा था. अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी बयान में बताया कि अमेरिकी सेना ने 6 अक्टूबर को एक पारंपरिक छोटी नौका को नष्ट किया था.
अमेरिका का आरोप है कि यह जहाज उसकी नौसेना के युद्धपोतों की निगरानी कर रहा था. ओमान की खाड़ी में ईरान से जुड़े एक जहाज को नष्ट कर दिया.
समुद्री सुरक्षा को लेकर US-ईरान के बीच बढ़ती तनातनी से खाड़ी क्षेत्र में जहाजों की आवाजाही पर खतरा बढ़ गया है. अमेरिकी सेना का दावा है कि एक ईरानी सर्विलांस जहाज ओमान की खाड़ी में मौजूद उसकी नौसेना के युद्धपोतों की निगरानी कर रहा था और उन्हें निशाना बनाने के लिए इनपुट जुटा रहा था. जिसे नष्ट कर दिया.
इस ऑपरेशन को अमेरिकी मरीन कॉर्प्स के दो अपाचे (Apache) हेलीकॉप्टरों ने अंजाम दिया। उन्होंने सटीक मिसाइलें दागकर जहाज को पूरी तरह आग की लपटों में घेर दिया और उसे नष्ट कर दिया.
यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के खिलाफ अपनी नौसैनिक नाकेबंदी को सख्त कर रखा है. दूसरी ओर, ईरान ने रणनीतिक समुद्री मार्ग के पूर्व में ओमान की खाड़ी और अरब सागर तक अपनी नौसेना की नई तैनाती की घोषणा की है.
CENTCOM ने कहा कि नौका को नष्ट करने से पहले उसमें सवार चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया था. उन्हें उनके देश वापस भेजने की प्रक्रिया जारी है.
अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, यह कार्रवाई 6 अक्टूबर 2026 को की गई थी, जिसका वीडियो और विवरण हाल ही में आधिकारिक तौर पर जारी किया गया है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

