संजय पाटीदार, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक अजय विश्नोई के बंगले में चोरी की वारदात हुई। बताया जा रहा है कि स्पेशल डीजी अजय शर्मा के घर के सामने बेखौफ चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। तीन-चार दिन पहले भी इसी इलाके में एक अधिकारी के सूने मकान में चोरी हुई थी।

मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी भोपाल में स्थित पूर्व मंत्री व बीजेपी विधायक अजय विश्नोई के बंगले में चोरों ने सेंधमारी की। जहां चोरी हुई उसके सामने स्पेशल डीजी अजय शर्मा का घर स्थित है। बेखौफ चोरों ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया, जिसके बाद वीआईपी इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे है।

ये भी पढ़ें: सरकारी बाबू के घर छापा, 8 करोड़ की काली कमाई का खुलासा; सोना-चांदी और लग्जरी सामान बरामद

आपको बता दें कि राजधानी भोपाल का चार इमली क्षेत्र वीआईपी इलाका है। जहां वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, नेताओं और अन्य वीआईपी लोगों के घर हैं। इसके बावजूद इलाके में चोरी की वारदात होना सुरक्षा व्यवस्था के लिए बेहद चिंता का विषय है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले भी चार इमली इलाके में चोरी की घटना हुई थी। इतना ही नहीं इससे पहले भी में आईजी इंटेलिजेंस के आवास के आसपास भी लूट की घटना सामने आ चुकी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m