तेहरान में इन दिनों बड़े-बड़े बिलबोर्ड लगाए हैं, जिस पर ट्रंप और उनके परिवार के सदस्यों की फोटो और ताबूत में दिखाए गए हैं. कुछ दिन पहले भी बड़े-बड़े बिलबोर्ड पर ट्रम्प को ताबूत में दिखाया गया था. अब इस बैनर में मेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और उनके परिवार को ताबूतों में दिखाते हुए एक नारा भी लिखा गया है-  खून के बदले खून. IRGC से जुड़े इस पोस्टर पर ‘खून का बदला खून’ लिखकर खामेनेई की मौत का बदला लेने की खुली धमकी दी गई है.

US-ईरान ने युद्ध फिर शुरू कर दी है. US के साथ जारी खूनी भिड़ंत के बीच अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का परिवार ईरान के निशाने पर है.

तेहरान के प्रमुख चौराहों पर क्रांतिकारी चित्रों, युद्ध स्मारकों और वैचारिक संदेशों वाले होर्डिंग लगाए गए हैं. जिसमें ट्रंप, उनकी दूसरी पत्नी मेलानिया ट्रंप और पांचों बच्चों इवांका, डॉन जूनियर, एरिक, टिफ़नी और बैरन ट्रंप के फोटो उन ताबूतों के ऊपर दिखाए गए थे. बैनर पर फारसी भाषा में ‘खून का बदला खून’ का नारा लिखा था.  इन ताबूतों को अमेरिकी झंडे स्टार्स एंड स्ट्राइप्स से ढका हुआ दिखाया गया है.

अंतरराष्ट्रीय मामलों के विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति और उनके पूरे परिवार को सीधे जान से मारने और बदला लेने की यह ईरान की ओर से अब तक की सबसे सीधी और आक्रामक चेतावनी है.

यह दूसरी बार है जब ईरान ने किसी बिलबोर्ड के जरिए अमेरिकी राष्ट्रपति को धमकी दी है. इससे कुछ दिन पहले ही मध्य तेहरान के एंघेलब स्क्वायर में एक और होर्डिंग लगाया गया था.

फिलिस्तीन स्क्वायर स्थित जिस इमारत पर यह पोस्टर लगाया गया है, उसका इस्तेमाल लंबे समय से अमेरिका और इजरायल के खिलाफ सरकारी संदेशों के प्रदर्शन के लिए किया जाता रहा है. ये होर्डिंग क्रांतिकारी इमेजरी, युद्ध स्मारकों और वैचारिक संदेशों को दर्शाते हैं, जो इस्लामिक गणराज्य की व्यापक संचार रणनीति का हिस्सा हैं.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m