Bihar Road Accident: बिहार के खगड़िया में हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हदासा नेशनल हाइवे-31 पर पसराहा थाना इलाके के पथबंधु पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां अनियंत्रित ट्रक, स्कॉर्पियो और बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर में सरकारी स्कूल की शिक्षिका समेत 3 की मौत हो गई।
ओवरटेक करते समय हुआ हादसा
टक्कर इतनी भयानक थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे तक उड़ गए। स्थानायी लोगों के मुताबिक ओवरटेक करने के कारण अनियंत्रित ट्रक ने सामने से आ रही स्कॉर्पियो को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान पीछे से आ रही एक बाइक भी ट्रक से जा टकराई।
बाइक सवार युवक की मौके पर मौत
इस हादसे में बाइक सवार युवक (नीतीश कुमार) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, स्कॉर्पियो सवार सरकारी स्कूल की शिक्षिका रूबी कुमारी की मौत इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के क्रम में हुई। वहीं, स्कॉर्पियो के ड्राइवर विकास कुमार की मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हुई है।
स्कूल से घर लौट रही थी शिक्षिका
मिली जानकारी के अनुसार मृतिका रूबी कुमार भागलपुर के नारायणपुर स्थित सरकारी विद्यालय में तैनात थी। स्कूल की छुट्टी होने के बाद वे स्कॉर्पियो से अपने गांव खगड़िया के खीराडीह लौट रही थी। इसी दौरान बीच रास्ते में वह इस दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। मृतक दोनों युवक भागलपुर जिले के साहू परबत्ता के रहने वाले थे। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस मामल की छानबीन में जुटी हुई है।
ये भी पढ़ें- सुल्तानगंज हत्याकांड: मृतक सभापति राज कुमार गुड्डू के घर पहुंचे पप्पू यादव, बोले- अपराधियों का साथ दे रही सरकार

