कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में रेल यात्रियों की सुरक्षा और सुगम सफर को लेकर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने सख्ती बढ़ा दी है। आरपीएफ ने ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत कार्रवाई करते हुए ट्रेनों में यात्रियों से जबरन पैसे वसूलने (अवैध वसूली) और न्यूसेंस फैलाने वाले तीन किन्नरों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
इटारसी आउटर पर ट्रेन में चढ़े थे आरोपी
घटना उस वक्त सामने आई जब ट्रेन संख्या 11401 इटारसी स्टेशन के आउटर पर रुकी थी। इसी दौरान ये किन्नर ट्रेन के डिब्बों में दाखिल हुए और यात्रियों से जबरन पैसों की मांग करने लगे। यात्रियों द्वारा विरोध करने और शिकायत मिलने पर आरपीएफ ने त्वरित एक्शन लेते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
पुलिस द्वारा पकड़े गए तीनों आरोपी किन्नर इटारसी के ही रहने वाले हैं, जिनकी पहचान इस प्रकार है:
बबली (उम्र 35 वर्ष), निवासी- नाला मोहल्ला, इटारसी।
काली (उम्र 45 वर्ष), निवासी- नाला मोहल्ला, इटारसी।
गंगा (उम्र 48 वर्ष), निवासी- नाला मोहल्ला, इटारसी।
भोपाल और इंदौर में अनोखा ट्रेंड: सोशल मीडिया पर चल रहा ‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ का खेल,
वैधानिक कार्रवाई जारी
आरपीएफ ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रेलवे अधिनियम और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि ट्रेनों में यात्रियों को परेशान करने और अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि यात्रियों का सफर सुरक्षित और सुगम हो सके।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

