राकेश कथूरिया, कैथल। जिले की रहने वाली तिजल ने नीट परीक्षा में सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। नीट यूजी 2026 के घोषित परिणामों में तिजल ने 720 में से 675 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 370 हासिल की है। इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही वह कैथल जिले की टॉपर बन गई हैं। तिजल की इस बड़ी उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे जिले में खुशी का माहौल है।

तिजल आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड की छात्रा
तिजल आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड की छात्रा रही हैं। अपनी सफलता का श्रेय देते हुए तिजल ने बताया कि यह मुकाम हासिल करना उनके लिए एक सपने जैसा है। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता ने हमेशा उनका हौसला बढ़ाया और शिक्षकों ने हर मोड़ पर सही राह दिखाई। तिजल ने बताया कि नियमित रूप से मॉक टेस्ट देना और अपनी गलतियों को सुधारना उनकी तैयारी का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा रहा। डाउट क्लियरिंग सेशन ने उन्हें अपने विषय के कॉन्सेप्ट को बेहतर तरीके से समझने में मदद की।
आकाश संस्थान के अन्य छात्रों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन
इस परीक्षा में केवल तिजल ही नहीं, बल्कि आकाश संस्थान के अन्य छात्रों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। कनक मित्तल ने 651 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 1385 और पंकज ने 650 अंकों के साथ 1436 रैंक हासिल की है। इसके अलावा दीक्षा, तनीश जिंदल, विनती देओल, भावना और ख्याति ने भी अपनी मेहनत के दम पर सफलता प्राप्त की है।
क्षेत्रीय निदेशक विकास फुटेला ने सभी सफल छात्रों को बधाई
संस्थान के क्षेत्रीय निदेशक विकास फुटेला ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत और उनके दृढ़ संकल्प का परिणाम है। संस्थान का लक्ष्य हमेशा से ही छात्रों को सही मार्गदर्शन और संसाधन उपलब्ध कराना रहा है ताकि वे मेडिकल क्षेत्र में अपने सपनों को पूरा कर सकें। मेडिकल प्रवेश परीक्षा में लगातार बेहतर परिणाम देकर छात्रों ने अपनी काबिलियत साबित की है। तिजल की यह सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का काम करेगी, जो डॉक्टर बनने का सपना देख रहे हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

