मुकेश सेन, टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में शराब के नशे में स्कूल आने और अभद्रता करने वाले शिक्षक पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने शासकीय प्राथमिक शाला ढड़कना के प्राथमिक शिक्षक देवेंद्र श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

ये भी पढ़ें: रतलाम में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा स्ट्राइक: ढाई करोड़ की MD ड्रग्स के साथ क्रेटा कार जब्त, आरोपी फरार

वीडियो वायरल होने के बाद जांच में हुई पुष्टि

जिला शिक्षा अधिकारी अमित जैन की रिपर्ट पर बीईओ बल्देवगढ़ ने इस मामले की जांच की थी। जांच में पाया गया कि शिक्षक देवेंद्र श्रीवास्तव अक्सर शराब के नशे में धुत होकर स्कूल आता था। इतना ही नहीं वह मासूम बच्चों और उनके अभिभावकों के साथ अभद्रता और गाली-गलौज भी करता था। हाल ही में सोशल मीडिया पर शिक्षक का एक वीडियो वायरल हुआ था जिससे इन आरोपों की पुष्टि हुई।

ये भी पढ़ें: सवर्ण समाज के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी, थाने पहुंचे आक्रोशित लोग, जंतर मंतर में प्रदर्शन का करेंगे समर्थन

सिविल सेवा आचरण नियम के तहत निलंबन

कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने शिक्षक के इस कृत्य को गंभीर कदाचरण मानते हुए मध्य प्रदेश सिविल सेवा आचरण नियमों के तहत निलंबन की कार्रवाई की है। निलंबन की इस अवधि के दौरान शिक्षक का मुख्यालय बीईओ कार्यालय, टीकमगढ़ तय किया गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m