Kakoli Ghosh On Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद राज्य की सत्ता से बाहर हुई ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ताश के पत्ते की तरह बिखरती जा रही है। टीएमसी के कुल 28 लोकसभा सांसदों में से 20 सांसदों अलग गुट बनाकर एनडीए सरकार को समर्थन करने का फैसला किया है। वहीं बागी सांसदों ने काकोली घोष (Kakoli Ghosh) को अपना चीफ व्हिप चुना है। काकोली घोष पर मौकापरस्ती के आरोप लग रहे हैं। ‘गद्दार’ और ‘भगोड़ा’ और मौकापरस्ती के लगने वाले आरोपों पर काकोली घोष ने जवाब दिया है। साथ ही काकोली घोष ने टीएमसी चीफ ममता बनर्जी पर भी बड़ा बयान दिया है।
बागी हुए सांसदों की अगुवाई कर रहीं काकोली घोष ने कहा है कि यह कहना गलत है कि ममता बनर्जी सत्ता में नहीं हैं, हम इसलिए साथ छोड़ रहे हैं। बंगाल के बारासात से सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने ममता बनर्जी को अपना मार्गदर्शक और गुरु बताते हुए कहा है कि वह मेरी नेता रही हैं. उन्होंने कहा कहा कि पिछले 40 साल से ममता बनर्जी के साथ रही हूं और हालात लगातार बद से बदतर होते जा रहे थे। काकोली ने कहा कि ममता के साथ उस दौर में भी खड़ी रही, जब वह सत्ता में नहीं थीं।
काकोली घोष ने बताया कि टीएमसी से अलग होने का उनका फैसला पश्चिम बंगाल में पार्टी की मौजूदा स्थिति और गवर्नेंस संबंधी मुद्दों से गहरी असंतुष्टि के कारण है। उन्होंने बंगाल के लिए अपनी दशकों पुरानी जिम्मेदारी और एक स्वतंत्र रास्ते को अपनाने के अपने संकल्प पर जोर दिया और पश्चिम बंगाल में ‘कुप्रशासन, अराजकता और बेरोजगारी’ को दूरियों की प्रमुख वजह बताया। उन्होंने कहा कि मेरा सिर कटेगा लेकिन झुकेगा नहीं। मैंने बहुत सह लिया। मैं 2011 में ममता बनर्जी के मुख्यमंत्री बनने के बाद यहां नहीं आई, मैं यहां 40 वर्षों से संघर्ष कर रही हूं जैसा कि मैंने कहा ऐसे लोगों के शब्दों का मुझ पर बिल्कुल भी असर नहीं होता।
अलग होने के पीछे ये कारण गिनाएं
काकोली घोष ने कहा कि लेकिन पिछले तीन-चार वर्षों में कामकाज अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा। विकास भी अपेक्षित स्तर का नहीं हुआय़ उन्होंने कहा कि कई गड़बड़ियां सामने आईं, जो अब साबित भी हो रही हैं। काकोली घोष ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और फिल्म जैसे उद्योग पूरी तरह से ध्वस्त हो चुके हैं। कानून-व्यवस्था भी ऐसी नहीं रही, जिसे संतोषजनक कहा जा सके। काकोली घोष ने कहा कि लंबे समय से यह कहती आ रही हूं। अब जनादेश ने भी इसे साबित कर दिया है। यही कारण है कि हम अलग होकर काम करना चाहते हैं।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

