Today’s Top News, रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व और परिवहन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में राज्य सरकार सड़क सुरक्षा और मोटर वाहन नियमों के प्रभावी पालन के लिए लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में परिवहन विभाग ने रबर टायर के बिना दोहरे लोहे के पिंजरे (आयरन केजव्हील) वाले ट्रैक्टरों के सामान्य सड़कों पर संचालन पर सख्ती बरतने के निर्देश जारी किए हैं।
वायरल वीडियो पर मचा बवाल
रायपुर। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर विवाद गहरा गया है। वायरल वीडियो में हिंदू देवी-देवताओं के संबंध में कथित तौर पर आपत्तिजनक और भ्रामक दावे किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। दावा है कि वीडियो में ईसा मसीह को हिंदू देवी-देवताओं से ऊपर बताया गया है, साथ ही भगवान शिव और भगवान विष्णु द्वारा ईसा मसीह को अपना पिता बताए जाने जैसी बातें भी कही गई हैं, जिसे लेकर हिंदू संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई है।
बेटे ने की मां की हत्या
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जमीन बंटवारे के विवाद ने एक परिवार को उजाड़ दिया। उरगा थाना क्षेत्र के चीतापाली गांव में दिव्यांग बेटे ने अपनी ही मां की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी, जबकि पिता पर भी जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने वारदात के कुछ घंटों बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस विभाग में फेरबदल
दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पुलिस विभाग में फेरबदल हुआ है. प्रशासनिक कारणों से कई थाना प्रभारियों को तबादला किया गया है. एसएसपी विजय अग्रवाल ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. सूची में 10 पुलिस अधिकारियों का नाम शामिल है.
किसानों को बड़ी राहत
रायपुर। खरीफ सीजन के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए खाद वितरण की टोकन व्यवस्था समाप्त कर दी है। अब राज्य के किसानों को खाद खरीदने के लिए पहले की तरह टोकन लेने की आवश्यकता नहीं होगी। वे सीधे सहकारी समितियों और निर्धारित केंद्रों से अपनी जरूरत के अनुसार खाद प्राप्त कर सकेंगे।
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें-
जमीन बंटवारे के विवाद में दिव्यांग बेटे ने की मां की हत्या, पिता पर भी जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस विभाग में फेरबदल: 10 थाना प्रभारी का हुआ तबादला, SSP ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

