Today’s Top News: रायपुर. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान सभी संभागों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई, जबकि बिलासपुर संभाग के कुछ इलाकों में अत्यधिक वर्षा हुई. राजधानी रायपुर में दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन तेज बारिश की बजाय रुक-रुककर हल्की फुहारें पड़ती रहीं. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. वहीं, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से अगले पांच दिनों तक पूरे प्रदेश में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताई गई है.

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राजधानी रायपुर स्थित आईआईएम में आज से दो दिवसीय चिंतन शिविर 3.0 की शुरुआत हो चुकी है। शिविर में मुख्यमंत्री सहित पूरे मंत्रिमंडल की मौजूदगी में विकसित छत्तीसगढ़ के विजन, सुशासन, नीति निर्माण, नवाचार और परिणाम आधारित प्रशासन जैसे विषयों पर व्यापक मंथन किया जाएगा। इसके साथ ही कृषि, उद्योग, निवेश, पर्यटन, खेल, टेक्नोलॉजी और जनसेवा से जुड़े विषयों पर नई रणनीतियां तैयार की जाएंगी।

चिंतन शिविर की खास बात यह है कि इसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ मंत्रियों का मार्गदर्शन करेंगे। आध्यात्मिक गुरु गौर गोपाल दास जीवन मूल्यों, सकारात्मक नेतृत्व और व्यक्तित्व विकास पर व्याख्यान देंगे। नीति आयोग के सदस्य प्रो. अभय करंदीकर भविष्य की शासन व्यवस्था, तकनीक और नवाचार आधारित प्रशासन पर अपने विचार रखेंगे।

रायपुर। राजधानी रायपुर के नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने और मकानों के ध्वस्तीकरण को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले के लिए कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा के आरोपों को खारिज करते हुए पलटवार किया।

तखतपुर। बिलासपुर जिले के तखतपुर जनपद  क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भाड़म में एक हृदयविदारक हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और उसके दो पुत्र शामिल हैं। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तूता गांव में अतिक्रमण हटाने को लेकर सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर चल रही खबरों के बीच नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण (NRDA) ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा है कि वर्तमान में वहां विस्थापन की कोई कार्रवाई प्रस्तावित नहीं है। प्राप्त शिकायतों के आधार पर अभी केवल नियमानुसार कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन जमकर बरसेंगे बादल! बस्तर, नारायणपुर समेत इन जिलों में अलर्ट जारी

Chintan Shivir 3.0 : सीएम साय ने कहा – चिंतन शिविर से सुशासन के अगले चरण की रूपरेखा होगी तैयार

नकटी गांव पर सियासत: भाजपा बोली- कांग्रेस ने लिखी थी स्क्रिप्ट, भूपेश बघेल ने सरकार पर साधा निशाना, दावों को किया खारिज

नकटी विवाद पर BJP की पीसी : गौरीशंकर श्रीवास ने कहा- सभी विस्थापितों को मिलेगा न्याय, नकटी प्रोजेक्ट को 2021 में कांग्रेस सरकार ने दी थी मंजूरी

बड़ा हादसा: खेत में तार लगाते समय करंट की चपेट में आने से मां के साथ दो बेटों की मौत, गांव में पसरा मातम 

तूता में अभी विस्थापन की कोई कार्रवाई प्रस्तावित नहीं- NRDA

narayana

ट्रांसपोर्टर की बर्थडे पार्टी में मर्डर : युवक को कैंपर से कुचलकर उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार

बुजुर्ग मां को प्रताड़ित करने पर बेटे-बहू घर से बेदखल, हाईकोर्ट ने ट्रिब्यूनलों के आदेश को सही ठहराया…

Chhattisgarh : स्वागत में माला पहनाने पर महिला सरपंच को समाज से किया बहिष्कृत, भाजपा नेता के खिलाफ थाने में शिकायत, जानिए पूरा मामला…

वन्यजीव संरक्षण में बड़ी सफलता : नर चीतल के अवैध शिकार मामले में सात आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

CG Accident News : ट्रैक्टर के केजव्हील में फंसी मासूम, इलाज के दौरान हुई मौत

Raipur Breaking News : घर में सोलर पैनल लगाने के दौरान दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 2 टेक्निशियन की मौत

बड़ा फैसला: NHM के DTC की बर्खास्तगी का आदेश निरस्त, हाईकोर्ट ने कहा- प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का नहीं हुआ पालन

CG News : खड़ी मालगाड़ी के नीचे से निकलना पड़ा भारी, ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत

पिता बना हैवान: 8 साल की बेटी से किया दुष्कर्म, मां की शिकायत के बाद गिरफ्तार

मरीजों की मौत के बाद डी.डी. हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन, लाइसेंस निरस्त करने के साथ ही सील करने का आदेश जारी

विमतारा शंकर नगर में 5 जुलाई को लगेगा विशाल रक्तदान शिविर, आप भी कर सकते हैं ब्लड डोनेट

धमतरी पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 6 माह में 59 तस्कर गिरफ्तार, 5.70 करोड़ की संपत्ति की जब्त…

दिल दहला देने वाली वारदात: पत्नी की हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी! कमरे में मिले दोनों के शव, इलाके में फैली सनसनी

प्रेमी के लिए प्रेमिका बनी चोर : केयरटेकर ने मालिक के घर से उड़ाए 24 हजार रुपए, दोनों आरोपी गिरफ्तार

फार्महाउस में सजा था जुए का फड़: पुलिस ने दबिश देकर किया पर्दाफाश, 11 जुआरी पकड़ाए रंगे हाथ

किसान से 60 हजार रुपये की उठाईगिरी, बाइक की डिक्की से पैसे निकालकर फरार हुआ बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H