Today’s Top News : धमतरी। जिले के 3 अलग-अलग क्षेत्रों में फांसी से लटकी लाशें मिली हैं. इनमें एक लाश कुरुद क्षेत्र में शिक्षक की है, जो नहर किनारे मिली. दूसरी लाश युवक की है, जो पचपेड़ी तालाब किनारे पेड़ से लटकी मिली. और फांसी पर लटकी मिली तीसरी लाश भखारा के कोलियारी में युवती की है.


रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला में फरार चल रहे आरोपी विजय भाटिया को गिरफ्तार करने के बाद आज ईओडब्ल्यू ने कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने विजय भाटिया को एक दिन के रिमांड पर जेल भेजा. जानकारी के अनुसार, ईओडब्ल्यू ने 14 दिनों की पुलिस रिमांड मांगी थी. लेकिन रिमांड कोर्ट को विशेष कोर्ट का पावर नहीं होने की वजह से एक दिन के लिए जेल भेजा. बताया जा रहा है कि सोमवार को दोबारा EOW/ACB की विशेष कोर्ट मे पेश कर ईओडब्ल्यू पुलिस रिमांड मांगेगी.
बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ जनपद पंचायत में पदस्थ तकनीकी सहायक संतोष कुंजाम और पंचायत सचिव बाबू राव पुलसे के साथ बीते दिनों कुटरू एसडीओपी ब्रिज किशोर यादव और उनके पुलिसकर्मियों द्वारा की गई बेरहमी से मारपीट का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना से आक्रोशित जनपद पंचायत भैरमगढ़ के अधिकारी-कर्मचारी लामबंद हो गए हैं और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए हड़ताल की चेतावनी दी है। साथ ही बीजापुर कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से देह व्यापार के गोरखधंधे का सनसनीखेज मामला सामने आया है। काम दिलाने के बहाने गरीब और मजबूर लड़कियों को फंसाकर देह व्यापार में धकेला जा रहा था। पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने भाठागांव स्थित एक मकान में छापा मारकर इस सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस छापेमारी कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपिया महिला को गिरफ्तार किया गया है, जो दलाली का काम करते हुए इस अवैध धंधे को चला रही थी। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री और नकदी बरामद किया है।
अंबिकापुर। शहर में रविवार को जीएसटी विभाग की लगातार छापामार कार्रवाई के खिलाफ व्यापारी संघ सड़क पर उतर गया. व्यापारी संघ के आह्वान पर अंबिकापुर में नगर बंद का व्यापक असर देखा गया. कई दुकानों के शटर बंद रहे और व्यापारिक गतिविधियां ठप रही.
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर करें क्लिक –
शराब घोटाला : शराब कारोबारी विजय भाटिया को कोर्ट ने एक दिन की रिमांड पर भेजा जेल…
युक्तियुक्तकरण के विरोध में शिक्षक : काउंसलिंग सेंटर में किया जमकर हंगामा, कलेक्टर ने कही यह बात
घर के बाथरूम में घुसा तेंदुआ, इलाके में मचा हड़कंप, देखें Video …
Crime News : जान से मारने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अब मिलर्स को मिलिंग के बदले पैसे नहीं, धान देंगे ?
राजधानी में हादसा, विश्व साइकिल दिवस के लिए लगाया गया सेटअप गिरा, मजदूर को आई चोट…



