Today’s Top News : कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर-नारायणपुर सीमा के आईईडी ब्लास्ट में 4 जवान शहीद हो गए हैं. डीआरजी इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी समेत घटनास्थल पर जवान वीरगति को प्राप्त हो गए, जबकि एक घायल जवान की रायपुर में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई. बस्तर आईजी पी. सुन्दराज ने की इसकी पुष्टि की है.
रायपुर. इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में नियुक्तियों और पदोन्नतियों को लेकर बड़ा घोटाला सामने आया है. आरोप है कि नियमों को दरकिनार कर अस्थायी और प्रोजेक्ट-बेस्ड कर्मचारियों को सीधे उच्च शैक्षणिक और प्रशासनिक पदों पर बैठाया गया, जिससे विश्वविद्यालय पर हर साल करीब 50 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ रहा है.
रायपुर. भारतमाला प्रोजेक्ट मुआवजा फर्जीवाड़ा की जांच एक बार फिर अफसरों की टीम करेगी. इसके लिए संभाग आयुक्त महादेव कांवरे ने आला अफसरों को दो नई टीम बनाई है. इस बार यह टीम सभी खसरा नंबरों की बारीकी से जांच करेगी.
रायपुर. ऑनलाइन बेटिंग ऐप ‘थ्री स्टम्प्स’ मामले में रायपुर पुलिस ने दो और आरपियों को गिरफ्तार किया है. यह दोनों काले कारोबार का पैसा अपने बैंक अकाउंट में लेते फिर मास्टरमाइंड गुलशन उर्फ बाबू खेमानी को ट्रांसफर करते थे. इसके बदले में गिरफ्तार आरोपियों को कमीशन भी मिलता था. पुलिस जांच में पता चला कि एक आरोपी बाबी खेमानी के फूफेरा भाई है.
रायपुर. राजधानी रायपुर में 10 और 13 मई को आईपीएल मैच होने जा रहा है. इसकी टिकट की बुकिंग कल यानी 3 मई से शुरू हो रही है. मैच के टिकट केवल आरसीबी की आधिकारिक वेबसाइट shop.royalchallengr s.com/ticket और ऐप पर ही उपलब्ध होंगे. किसी अन्य वेबसाइट/ऐप से नकली टिकट न खरीदें.
लिंक पर क्लिक कर पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें

CG Breaking News : IED Blast में DRG इंस्पेक्टर समेत 4 जवान शहीद, IG ने की पुष्टि
भारतमाला मुआवजा घोटाला : सभी खसरा नंबरों की होगी जांच, संभाग आयुक्त ने बनाई अफसरों की दो टीमें
रायपुर में 10 और 13 मई को IPL का महा मुकाबला, कल से शुरू होगी टिकट बुकिंग
अधिवक्ता के घर हुई चोरी का खुलासा: व्यापारी के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, नगद सहित लाखों के गहने बरामद
CG News : नाबालिग ने लगाई फांसी, 10वीं में लगातार फेल होने से था परेशान
ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़: कोरियर के जरिए होता था सप्लाई, एक नाईजीरियन समेत दो गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

