अंबिकापुर। सीतापुर से BJP विधायक रामकुमार टोप्पो पर नायब तहसीलदार को पीटने का आरोप लगाया गया है। विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ में 500 से ज्यादा तहसीलदार आज हड़ताल पर हैं। रायपुर, रायगढ़ और सरगुजा में तहसीलदारों की हड़ताल से राजस्व कामकाज प्रभावित हुआ है।
कोरबा। जिले के तुमान में आयोजित सुशासन तिहार समाधान शिविर के दौरान एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वत लेते एक कर्मचारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ACB की टीम ने सहायक ग्रेड-2 के बाबू प्रदीप मिश्रा को 40 हजार रुपये की घूस लेते दबोचा।
रायगढ़। जिले के धरमजयगढ़ अनुविभाग अंतर्गत छाल तहसीलदार कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने दबिश दी और रिश्वत लेते लिपिक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, ग्राम धसकामुड़ा निवासी किसान भानुप्रताप पटेल से खसरा के बी-1 में त्रुटि सुधार करने के नाम पर 60 हजार रुपए की मांग की गई थी। मामले की शिकायत एसीबी से की गई थी।
दुर्ग. अगर आप भी खूब फास्ट फूड और पिज्जा खाते हैं, तो सावधान हो जाइए. यह आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकती है. बात सिर्फ सड़क किनारे लगने वाले खाने-पीने के ठेलों तक सीमित नहीं है, बल्कि महंगे रेस्टोरेंट्स में मिलने वाले खाने पर भी सवाल उठने लगे हैं. छत्तीसगढ़ के दुर्ग में अधिकारी के खाने में लोहे का कील जैसा नुकीला चीज मिला. शिकायत पर गंभीरता से लेने के बजाए रेस्टोरेंट मैनेजमेंट ने सिर्फ उस चीज का पैसा बिल में नहीं जोड़ने की बात कहकर मामला रफा-दफा करने की सोची. लेकिन अब रेस्टोरेंट को खाद्द विभाग ने नोटिस थमा दिया है.

लिंक पर क्लिक कर पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
भाजपा विधायक की गिरफ्तारी की मांग, हड़ताल पर तहसीलदार, जानिए पूरा मामला…
CG News : समाधान शिविर में ACB की कार्रवाई, 40 हजार रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार
तहसीलदार कार्यालय में एसीबी की कार्रवाई, किसान से रिश्वत लेते लिपिक गिरफ्तार
वंदे मातरम के अपमान पर CM साय ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी
नगर पालिका में हंगामा : भाजपा-कांग्रेस पार्षदों ने जड़ा ताला, अध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा
कब सुधरेगी व्यवस्था! रिश्वत की रकम गिनते पटवारी का वीडियो हुआ वायरल, एसडीएम ने किया निलंबित…
खाद-बीज की कमी को लेकर कांग्रेस ने किया सहकारी समिति का घेराव…
युवा कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान: गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

