सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद भारी बवाल हुआ। ग्राम पंचायत कुबेरपुर में गिट्टी लोड ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार महिला चंद्रावती जायसवाल की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। गुस्साए ग्रामीणों ने बस्ती से क्रशर को हटाने और मृतका के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान ट्रैक्टर और पाठक क्रशर में आग लगा दी। वहीं तहसीलदार, एसडीओपी और थाना प्रभारी को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में 19 शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण से जुड़ा एक फर्जी आदेश सामने आया है। लोक शिक्षण संचालनालय ने 6 अगस्त 2026 को जारी बताए जा रहे इस आदेश को फर्जी करार दिया है। मामले में अब प्रदेश के 15 जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) से तीन दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है।
जांजगीर-चांपा। गांव की गलियों से निकलकर सात समंदर पार तक पहुंचने वाली प्रेम कहानी अक्सर फिल्मों या उपन्यासों में पढ़ने को मिलती है, लेकिन छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में यह हकीकत बनकर सामने आई है। जिले के पामगढ़ ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले छोटे से गांव भुईगांव की एक बेटी ने यूरोप के नीदरलैंड से आए युवक को अपना जीवनसाथी चुना है। दो अलग-अलग देशों, संस्कृतियों और हजारों किलोमीटर की भौगोलिक दूरियों से जुड़े इन युवाओं के विवाह ने अब स्थानीय स्तर पर लोगों का खूब ध्यान खींचा है।
रायपुर। राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती स्थित सिद्धपीठ शीतला माता मंदिर परिसर में लगे सूचना बोर्ड लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बोर्ड पर यादव समाज की महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक शब्द लिखे जाने का आरोप लगाते हुए यादव समाज ने नाराजगी जताई है। मामले को लेकर समाज के लोग पुरानी बस्ती थाने पहुंचे और मंदिर के पीठाधीश नीरज सैनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। वहीं मामले को लेकर विधायक देवेंद्र यादव भी गुस्से में नजर आ रहे हैं। उन्होंने ऐसे कृत्य करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।

लिंक पर क्लिक कर पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें –
डिप्टी CM अरुण साव को लगी चोट, सिम्स पहुंचकर कराया इलाज, पैर में बांधा गया प्लास्टर
छत्तीसगढ़ की क्रिस्टीना पर आया नीदरलैंड के क्रिस्टीयान का दिल, सात समंदर पार कर रचाई शादी!
सवालों के घेरे में CGPSC! पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से क्यों मिले अभ्यर्थी ?
8 साल के बच्चे का अपहरण : कॉल पर मांगी 15 लाख की फिरौती, पुलिस ने किडनैपर्स को ऐसे दबोचा
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

