बलवंत भट्ट, मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर रेलवे स्टेशन क्षेत्र से एक तकनीकी खराबी और हादसे की खबर सामने आई है। मंदसौर रेलवे स्टेशन से गीता भवन अंडरब्रिज के बीच रेलवे का एक टावर वैगन (Tower Wagon) अचानक पटरी से उतर (डिरेल) गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के तकनीकी अमले और अधिकारियों में हड़कंप मच गया और तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत व सुधार कार्य शुरू किया गया।

शेड से निकलते ही साइड लाइन पर उतरा वैगन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय घटी जब टावर वैगन रेलवे शेड से निकलकर साइड लाइन पर आ रहा था। शेड से बाहर निकलते ही अचानक वैगन के चार पहिए पटरी से नीचे उतर गए। रेलवे स्टेशन और गीता भवन अंडरब्रिज के बीच हुए इस घटनाक्रम से एक बार के लिए रेल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई।

मध्यप्रदेश

Lalluram.com की खबर का असर: गुंडागर्दी के आरोपों में घिरे कांग्रेस पार्षद कुणाल के पुलिस ने काटे पंख! नगर निगम की कार्रवाई में बाधा डालने के मामले में FIR दर्ज

बड़ा हादसा टला, तकनीकी टीम मौके पर

चूंकि यह घटना मुख्य मार्ग की बजाय शेड से निकलते वक्त साइड लाइन पर हुई, इसलिए मुख्य रेल यातायात पर इसका कोई बड़ा असर नहीं पड़ा और एक बड़ा रेल हादसा टल गया। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के तकनीकी विशेषज्ञ, इंजीनियर और अन्य कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुँच गए। रेलवे अमला क्रेन और अन्य जरूरी उपकरणों की मदद से डिरेल हुए टावर वैगन को वापस पटरी पर लाने और ट्रैक को दुरुस्त करने के काम में जुटा हुआ है। अधिकारी स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m