भारत और पाकिस्तान के बीच आधिकारिक बातचीत रुकी होने के बावजूद, तनाव कम करने के लिए ‘ट्रैक-2’ (अनौपचारिक) कूटनीति का नया दौर शुरू हुआ है. कोलंबो और बैंकॉक में ‘ट्रैक-2’ वार्ता का नया दौर हुआ है. अभी तक कम से कम 3 से 4 बार दोनों देशों के अधिकारियों के बीच मुलाकात हो चुकी है. पूर्व राजनयिकों और सैन्य अधिकारियों ने आतंकवाद और जल विवाद जैसे मुद्दों पर गंभीर चर्चा की है.

यह एक ट्रैक वन बातचीत है. इसे दोनों देशों के अधिकारियों के बीच बातचीत होती है. इस तरह की बातचीत से औपचारिक कूटनीतिक बातचीत के रास्ते निकाले जाते हैं. 

‘ट्रैक 2’ डिप्लोमेसी अनौपचारिक बातचीत होती है. भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन कम करने की कोशिशें की जा रही हैं. खबर है कि भारत और पाकिस्तान डेलीगेशन के बीच इस हफ्ते ट्रैक टू डिप्लोमेसी यानी कूटनीतिक स्तरीय बातचीत के लेकर नया दौर शुरू हुआ है.

इस हफ्ते दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच ‘ट्रैक-2’ वार्ता का नया दौर आयोजित किया गया है. मीटिंग कोलंबो (श्रीलंका) और बैंकॉक (थाईलैंड) में सपन्न हुई हैं. इसका मकसद दोनों देशों में बातचीत के स्तर को मजबूत करना. तनाव को बढ़ने से रोकना. उसे संभालने का उपाय करना था.

जानकारी के मुताबिक मीटिंग में दोनों पक्षों ने जानकारी साझा की है. साथ ही आतंकवाद के अलावा पानी के मुद्दों पर खुलकर चर्चा की है. दोनों पक्षों ने मौजूदा बातचीत से मिली जानकारियों और सुझावों को औपचारिक ‘ट्रैक वन’ चैनलों तक पहुंचाने के तरीकों पर भी विचार किया.

आपको बताते चले कि भारत और पाकिस्तान के बीच सरकारी स्तर की औपचारिक बातचीत रुकी हुई है लेकिन ‘ट्रैक 2’ डिप्लोमेसी अनौपचारिक बातचीत होती है जो दोनों देशों के बीच हुई है. एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों देशों ने ‘ट्रैक टू’ बातचीत को ‘ट्रैक वन’ चैनलों तक पहुंचाने के तरीकों पर भी विचार किया.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m