दीपक कौरव, नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
घर के सामने कार ने मारी टक्कर
दरअसल जिले के गोटेगांव में एक व्यक्ति अपने घर के सामने खड़ा था तभी तेज रफ्तार से आई कार ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में उस व्यक्ति की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो गोटेगांव रेलवे ब्रिज के पास विनीत विश्वकर्मा अपने घर के सामने खड़ा था, तभी तेज गति से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे विनीत विश्वकर्मा बुरी तरह घायल हो गए।
कांग्रेस आईटी सेल मामलाः आज हाईकोर्ट में सुनवाई, तीनों युवकों को कोर्ट में पेश करने के निर्देश
मामले की विवेचना में जुटी पुलिस
स्थानीय लोगों की मदद से विनीत विश्वकर्मा को गोटेगांव के शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोटेगांव के डॉ. बीनसी मडरई ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोटेगांव पुलिस ने मर्ग कायम शव को पीएम के लिए भेज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

