मसूरी। उत्तराखंड के मसूरी में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां, एक तेज रफ्तार कार झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
एक शव बरामद किया गया
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और SDRF ने रेस्क्यू अभियान चलाया। इस दौरान एक व्यक्ति का शव बरामद कर लिया है। जबकि अन्य तीन की तलाश जारी है। SDRF को खाई में घनी झाड़ियां होने के कारण रेस्क्यू अभियान में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
READ MORE: ‘भैया, माननीय मंत्रीगणों! हाईस्कूल की परीक्षा में बैठा दिया जाए तो आप पास भी नहीं होंगे’,TET को लेकर हरीश रावत का सरकार पर हमला
प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद
SDRF की टीम करीब 600 मीटर गहरी खाई में उतरकर चुनौतीपूर्ण बचाव अभियान चला रही है। प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।
एसपी सिटी ने बताया कि कार हादसे में चार लोगों की मौत की सूचना है। रेस्क्यू टीम शवों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। अभियान पूरा होने के बाद शवों को बाहर निकालकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

