Russia And Iran Oil: रूस और ईरान से भारत तेल नहीं खरीद पाएगा। डोनाल्ड ट्रंप की तेल खरीदने की डेडलाइन खत्म हो गई है। अमेरिका ने डेडलाइन बढ़ाने से भी इनकार कर दिया है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट (Scott Bessent) ने बुधवार (15 अप्रैल) को घोषणा की कि वाशिंगटन उन प्रतिबंधों में छूट की अवधि नहीं बढ़ाएगा, जो देशों को रूस और ईरान से ऊर्जा खरीदने की अनुमति देते हैं। रूसी तेल पर लगी छूट 11 अप्रैल को समाप्त हो चुकी है। जबकि ईरानी तेल पर लगी छूट 19 अप्रैल को खत्म होगी।

दरअसल मिडिल ईस्ट युद्ध के चलते ज्यादातर देशों में गहराए तेल संकट को देखते हुए अमेरिका ने प्रतिबंधों के बावजूद ईरान और रूस से तेल खरीदने की छूट दी थी, जो अब खत्म हो रही है। अमेरिका नेइसे आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया है।

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘हम रूसी तेल और ईरानी तेल के लिए सामान्य लाइसेंस का रिन्यूवल नहीं करेंगे। 11 मार्च से पहले जो तेल जहाजों पर लद चुका था या रास्ते में था, उसे बेचने की अनुमति थी. बेसेंट का कहना है कि वह सारा पुराना तेल अब इस्तेमाल हो चुका है या बिक चुका है।

तेल खरीदने की 30 दिन की मिली थी छूट

अमेरिकी वित्त मंत्रालय की ओर से 12 मार्च को भारतीय रिफाइनर पहले से लोड किए गए रूसी तेल तेल को खरीदने की अनुमति देने के लिए अस्थायी छूट की घोषणा की गई थी, जो 30 दिन की थी। बेसेंट ने छूट की घोषणा करते हुए एक बयान में कहा, ‘वैश्विक बाजार में तेल की सप्लाई जारी रखने के लिए, वित्त विभाग भारतीय रिफाइनरों को रूसी तेल खरीदने की अनुमति देने के लिए एक अस्थायी 30 दिन की छूट जारी कर रहा है।  यह फैसला रूस को फायदा के लिए नहीं है। यह सिर्फ उन जहाजों को अपना पुराना माल बेचने की इजाजत देता है जो पाबंदी के समय समुद्र में थे. इससे रूस को कोई नया फायदा नहीं होने वाला है। अमेरिका ने इस अस्थायी छूट को वैश्विक ऊर्जा कीमतों, खासतौर से कच्चे तेल की कीमतों को स्थिर करने के लिए एक जरूरी कदम बताया था।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m