Donald Trump React On his Son Wedding: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस वक्त ईरान युद्ध में व्यस्त है। ईरान और अमेरिका में कई मुद्दों पर सहमति नहीं बन सकी है। इसके कारण दोनों देशों के बीच युद्ध खत्म करने पर सहमति नहीं बन सकी है। खसाकर यूरेनियम और होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव ज्यादा है। ईरान युद्ध में बिजी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास अपने बेटे की शादी में भी जाने का समय नहीं है। बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर (Donald Trump Jr. Marriage) की शादी को लेकर ट्रंप ने कहा कि ‘वक्त सही नहीं है, इसलिए बेटे की शादी अटेंड करना मुश्किल है। अगर मैं शादी में जाता हूं तो तब भी मारा जाऊंगा, नहीं जाऊंगा तब भी।

राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि वह शादी में शामिल होने की पूरी कोशिश करेंगे। हालांकि ईरान के मौजूदा हालात और मीडिया की कड़ी नजरों की वजह से इस समय वक्त निकालना काफी मुश्किल है।

व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि मेरा बेटा चाहता है कि मैं शादी में आऊं। हालांकि मेरे लिए यह सही समय नहीं है। मेरे सामने ‘ईरान’ जैसा बड़ा मुद्दा है। आगे उन्होंने कहा – (If I do attend, I get killed. If I don’t attend, I get killed. By the fake news, of course’) अगर मैं शादी में जाता हूं तो भी मेरी आलोचना होगी और अगर नहीं जाता हूं तो भी मुझे घेरा जाएगा।ऐसा करने वाली बेशक हमारी ‘फेक न्यूज’ (मीडिया) ही होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इस सप्ताह के आखिरी में पाम बीच की सोशलाइट बेटिना एंडरसन के साथ डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की शादी की टाइमिंग ठीक नहीं है।

चुनिंदा लोग ही होंगे शामिल

अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस शादी को काफी निजी और छोटा रखा गया है। मेहमानों की लिस्ट बहुत सीमित है। शादी में केवल परिवार के लोग और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने संकेत दिया है कि ईरान के साथ जारी तनाव और अपनी सुरक्षा चिंताओं की वजह से उनका इस शादी में शामिल होना अभी तय नहीं है।

ट्रंप जूनियर की इसी सप्ताह शादी

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर इस वीकेंड बहामास में एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह पाम बीच की जानी-मानी सोशलाइट और मॉडल बेटिना एंडरसन से शादी कर रहे हैं।

 पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m