लंबे तनातनी के बाद आखिरकार अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन की यात्रा पर जा रहे हैं। इस यात्रा की तारीख भी सामने आ गई है। सोमवार को चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने जानकारी दी है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर 13 से 15 मई तक चीन की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। आपको बता दें कि ट्रंप की ये चीन यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब मिडिल ईस्ट में तनाव जारी है और दुनिया में अमेरिकी टैरिफ का संकट भी चल रहा है। गौरतलब है कि, ट्रंप ने चीन पर भारी टैरिफ लगा दिया था जिसके बाद से दोनों देशों के बीच संबंध में खटास आ गई थी।
ट्रंप बोले- जिनपिंग मुझे गले लगाएंगे
अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने चीन यात्रा से पहले बड़ा बयान देते हुए कहा था कि चीन पहुंचने पर राष्ट्रपति Xi Jinping उनका गर्मजोशी से स्वागत करेंगे और संभव है कि उन्हें गले भी लगाएं। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय मामलों के जानकारों का मानना है कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए दोनों नेताओं के बीच बेहद सौहार्दपूर्ण माहौल बनने की संभावना फिलहाल कम नजर आती है। विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका और चीन के बीच बढ़ता व्यापारिक तनाव, अमेरिकी टैरिफ नीति, ईरान से जुड़े मुद्दे और कई रणनीतिक क्षेत्रों में जारी प्रतिस्पर्धा दोनों देशों के रिश्तों को प्रभावित कर रही है। ऐसे में ट्रंप और शी जिनपिंग की संभावित मुलाकात पर दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं।
इसके बावजूद ट्रंप लगातार यह भरोसा जताते रहे हैं कि उनकी और शी जिनपिंग की मुलाकात सकारात्मक माहौल में होगी। ट्रंप ने कई बार कहा है कि वह चीनी राष्ट्रपति से मिलने को लेकर आशान्वित हैं और उन्हें लगता है कि शी जिनपिंग भी इस मुलाकात के लिए उत्सुक हैं। इससे पहले ट्रंप ने चीन पर निशाना साधते हुए चेतावनी दी थी कि ईरान को हथियार बेचने वाले देशों से आने वाले सामान पर अमेरिका 50 प्रतिशत तक टैरिफ लगा सकता है। उनके इस बयान को चीन के खिलाफ सख्त रुख के तौर पर देखा गया था।
हालांकि, कुछ दिनों बाद ट्रंप ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ईरान को हथियार भेजे जाने के आरोपों से इनकार किया है। इसके बाद दोनों देशों के बीच संभावित बातचीत और कूटनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं और तेज हो गईं।
ट्रंप ने 2017 में की थी चीन की यात्रा
अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump इससे पहले वर्ष 2017 में चीन दौरे पर गए थे। यह यात्रा बेहद भव्य और ऐतिहासिक मानी गई थी। चीन ने उस समय ट्रंप के स्वागत को “राजकीय यात्रा से भी बढ़कर” बताया था। बीजिंग में उन्हें विशेष सम्मान दिया गया और दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करने पर जोर दिया गया था। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप मार्च के आखिर में एक बार फिर चीन यात्रा पर जाने वाले थे, लेकिन ईरान में जारी तनाव और युद्ध जैसे हालात के कारण उनका यह दौरा फिलहाल टाल दिया गया।
इस बीच ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping की मुलाकात अक्टूबर में दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित Asia-Pacific Economic Cooperation Summit के दौरान हुई थी। इस बैठक में दोनों नेताओं ने व्यापार, क्षेत्रीय सुरक्षा और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की थी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

