यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने सोमवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के रूस-यूक्रेन ‘एनर्जी सीजफायर’ के दावे के कुछ ही घंटों बाद रूस ने कीव और खार्किव में बिजली संयंत्रों पर ड्रोन हमले किए. यूक्रेन रूस के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमले रोकने को तैयार है, लेकिन मॉस्को ने उनके देश के ऊर्जा ठिकानों पर हमले जारी रखे हैं. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि यूक्रेन अपनी आजादी, संप्रभुता, घरों और नागरिकों की रक्षा करना जारी रखेगा. 

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि युद्ध के दौरान यूक्रेन में चुनाव कराना असंभव है, खासकर रूस की नई रणनीति को देखते हुए जिसमें दिन-रात हमले हो रहे हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने रविवार को दावा किया कि रूस और यूक्रेन एनर्जी सीजफायर’ पर सहमत हो गए हैं, यह तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है. हालांकि, जेलेंस्की ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि रूस सच में ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने के लिए तैयार है, तो यूक्रेन भी इसका स्वागत करेगा, लेकिन इसके लिए अमेरिका को विस्तृत जानकारी देनी होगी.

सोमवार को, जेलेंस्की ने कहा कि रविवार को ट्रंप की घोषणा के बाद से उनकी सरकार ने रूसी ऊर्जा ठिकानों पर हमला करने से परहेज किया है, और युद्ध को खत्म करने की दिशा में एनर्जी सीजफायर का सम्मान करने के लिए तैयार है.

ज़ेलेंस्की ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा दोनों देशों के बीच “ऊर्जा युद्धविराम” की घोषणा के बाद रूस ने एक ऊर्जा संयंत्र पर हमला किया था. जेलेंस्की ने कहा, ट्रंप के संदेशों के बाद भी पुतिन ने हमारे गैस बुनियादी ढांचे पर हमला किया. जब हम एनर्जी सीजफायर की बात करते हैं, तो इसका मतलब सिर्फ एक ही होता है कि वे हमारे ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमला न करें.

जेलेंस्की ने आगे कहा कि अगर ट्रंप ने पुतिन के साथ इस पर बातचीत की है, तो कृपया हमें बताएं कि युद्धविराम कब शुरू होगा हम तैयार हैं और हम इसे स्वीकार करेंगे.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m