शिखिल ब्यौहार, भोपाल। बहुचर्चित ट्विशा शर्मा हाई-प्रोफाइल मिस्ट्री केस में मंगलवार को अहम कानूनी कार्रवाई होने जा रही है। मामले के दोनों आरोपी गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत की अवधि आज समाप्त हो रही है। ऐसे में दोनों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से अदालत में पेश किया जाएगा।

READ MORE: गोली मारकर हत्या से फैली सनसनीः नकाबपोश बदमाशों ने हवाई फायर कर चिकन शॉप संचालक को मारी गोली

सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) अदालत से दोनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग कर सकती है, ताकि जांच की शेष प्रक्रिया पूरी की जा सके। माना जा रहा है कि सुनवाई के दौरान CBI AIIMS दिल्ली की फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट भी अदालत के समक्ष पेश कर सकती है। 

इस रिपोर्ट को जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है, जिससे मामले के कई पहलुओं पर स्पष्टता आने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि करीब 60 दिनों की जांच पूरी होने के बाद CBI जल्द ही इस मामले में अपना चालान (चार्जशीट) भी अदालत में दाखिल कर सकती है। ऐसे में आज की सुनवाई को इस हाई-प्रोफाइल केस का अहम पड़ाव माना जा रहा है।

ससुराल पक्ष ने ट्विशा की मौत को बताया था सुसाइड 


ट्विशा 12 मई 2026 की रात कटारा हिल्स स्थित अपने ससुराल में मृत मिली थीं। ससुराल पक्ष ने इसे आत्महत्या बताया था, जबकि मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया। पहले पोस्टमॉर्टम पर सवाल उठने के बाद हाईकोर्ट ने दिल्ली AIIMS से दूसरा पोस्टमॉर्टम कराने का आदेश दिया था। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m