Bihar Crime: बिहार के गोपालगंज जिले से एक बेहत ही शर्मनाक खबर निकलकर सामने आई है, जहां पर घर में मौजूद अकेली युवती के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। घटना जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के समय घर में अकेली थी युवती

सामूहिक दुष्कर्म की यह घटना बीते 25 मई की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती घर में अकेली थी। इसी दौरान गांव के ही दो युवक कथित तौर पर घर की चारदीवारी फांदकर अंदर घुस गए। आरोप है कि दोनों ने युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद युवती के परिजनों ने इसकी सूचना बैकुंठपुर थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया जुर्म

गिरफ्तार दोनों आरोपियों की पहचान हुसैन मोहम्मद और सरफराज अली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया, जिसने घटनास्थल से कुछ जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं, जो आगे चलकर जांच में काफी काम आ सकते हैं। पुलिस ने पीड़िता और दोनों आरोपियों का मेडिकल परीक्षण भी कराया है।

एसडीपीओ-2 राजेश कुमार का बयान

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ-2 राजेश कुमार खुद घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया। उन्होंने बताया कि, एक युवती के साथ दो युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस हम पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

ये भी पढ़ें- पत्नी से तलाक, परिवार से दूरी… रोहतास में अकेले रह रहे युवक की संदिग्ध मौत, बदबू आने पर खुला राज