कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर बस स्टैंड से अपहरण की गई ढाई महीने की एक मासूम बच्ची को पुलिस ने अलसुबह करीब 5:00 बजे सकुशल बरामद कर लिया है। आरोपी बच्ची को कमला राजा अस्पताल परिसर में छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस अब इस सनसनीखेज मामले में गांजे की लत, पति-पत्नी के आपसी विवाद और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर गहराई से छानबीन कर रही है।
चबूतरे से सोती हुई बच्ची को लेकर भागा था आरोपी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूल रूप से टीकमगढ़ की रहने वाली राधा अहिरवार अपने पति हरिश्चंद्र के साथ वर्तमान में ग्वालियर में मजदूरी करती है। रविवार रात को महिला अपनी ढाई माह की दूधमुंही बच्ची को बस स्टैंड के चबूतरे पर सुलाकर पास ही टॉयलेट गई हुई थी। इसी दौरान, ‘बाबा’ नामक एक परिचित के साथी विजय की नजर बच्ची पर पड़ी और वह मौका पाकर बच्ची को उठाकर वहां से फरार हो गया।
2 नवंबर महाकाल भस्म आरती: भांग-चंदन और ड्रायफ्रूट से दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
CCTV फुटेज से हुआ खुलासा, शहरभर में हुई नाकाबंदी
जब माँ वापस लौटी और बच्ची गायब मिली, तो उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। बस स्टैंड और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले गए, जिसमें आरोपी विजय बच्ची को ले जाते हुए साफ तौर पर दिखाई दे दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल प्रभाव से पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी और आरोपी की तलाश में कई टीमें लगा दीं।
देवास में शराब माफिया ने TI पर चढ़ाया ट्रक: तस्करी रोकने गए थाना प्रभारी को कुचला, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम
कमला राजा अस्पताल में मिली अकेली बच्ची
पुलिस की सघन तलाश और लगातार दबाव के चलते आरोपी घबरा गया। अलसुबह करीब 5:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कमला राजा अस्पताल (KRH) परिसर में एक अकेली बच्ची लावारिस हालत में मिली है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुँचकर बच्ची को अपने कब्जे में लिया और मेडिकल जांच के बाद उसे सकुशल परिजनों को सौंप दिया। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस घटना के पीछे गांजे की लत या पति-पत्नी के बीच चल रहे किसी पुराने विवाद का कोई कनेक्शन तो नहीं है। फिलहाल, पुलिस आरोपी विजय और उसके साथियों की तलाश में जुटी है तथा सभी संभावित बिंदुओं पर बारीकी से कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

