पंकज श्रीवास्तव, छपरा। सारण जिले के दरियापुर प्रखंड के जितवारपुर में आज रविवार (10 मई) को एक हृदय विधायक घटना में दो मासूम बच्चियों की पानी से भरे गड्ढे में गिरकर डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
लीची तोड़ने पेड़ पर चढ़ी थी बच्चियां
यह घटना उस समय हुई जब जितवारपुर गांव की दो बच्चियां लीची तोड़ने के लिए पेड़ की डाल पर चढ़ी थे, तभी अचानक बच्चों के बोझ से उक्त डाल टूट गई और दोनों बच्चियां पेड़ के नीचे पानी से भरे गड्ढे में गिर गई। हालांकि दोनों ने बाहर निकालने की बहुत कोशिश की और काफी हाथ पैर भी मारा, लेकिन दोनों बाहर नहीं निकल पाई और पानी से भरे गड्ढे में डूब गई, जिससे उनकी मौत हो गई।
डॉक्टर ने घोषित किया मृत
बाद में काफी देर तक जब दोनों बच्चियां घर नहीं पहुंची। तो घर वालों ने दोनों बच्चियों को खोजना शुरू किया। लेकिन उनका कहीं कुछ भी पता नहीं चल रहा था। कुछ देर बाद जब कुछ लोग गड्ढे के पास के पहुंचे तो वहां उन्होंने दोनों बच्चियों गड्ढे में देखा। इसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने दोनों बच्चियों को गड्ढे से बाहर निकाला और उन्हें आनन-फानन में लेकर तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरियापुर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चियों को मृत घोषित कर दिया।
आपस में चचेरी बहनें थी मृतक बच्चियां
दोनों बच्चियां दरियापुर थाना क्षेत्र के जितवार पुर की रहने वाली थी और आपस में चचेरी बहनें थी। मृतका की पहचान 5 वर्षीया जूही कुमारी पिता दिनेश शर्मा व 6 वर्षीया नेहा कुमारी पिता संजय शर्मा की पुत्री के रुप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर दरियापुर थाना की पुलिस अस्पताल पहुंचे और दोनों बच्चियों का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया।
ये भी पढ़ें- चारधाम यात्रा के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले 4 साइबर ठग गिरफ्तार, इस तरह लोगों बनाते थे अपना शिकार
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

