न्यामुद्दीन अली,अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतवाली थाना अनूपपुर और जैतहरी थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में दो की मौत हो गई। एक युवक की खाई से गिरने तथा नाबालिग की कार दुर्घटना में मौत पर पुलिस के द्वारा कार्यवाही की गई है।  

जानकारी के अनुसार भालूमाड़ा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी के बड़ी मौहरी निवासी विनोद कुमार साहू के परिवार के साथ मां नर्मदा के दर्शन कर कार क्रमांक एपी18 जेडसी 2522 से अपने घर वापस आ रहे थे तभी किरर घाट में सिद्ध बाबा के नीचे सामने की ओर से आ रही कार क्रमांक एमपी 51सीए 6950 से दुर्घटना होने पर 10 वर्षीय बालक आयुष साहू पुत्र विनोद कुमार साहू को गंभीर चोट लगने पर जिला चिकित्सालय अनूपपुर में उपचार हेतु लाया गया जहां चिकित्स्क ने मृत्यु घोषित कर दिया। वहीं कार में सवार अन्य लोगों को चोटिल हुए। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्डम उपरांत अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को शव सुपुर्द कर कोतवाली थाना जांच कर रही हैं।

READ MORE: अवैध संबंधों की खातिर पति को रास्ते से हटाया! पत्नी ने रची हत्या की खौफनाक साजिश, प्रेमी समेत 3 गिरफ्तार  

जैतहरी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बैहार के दुखवाटोला में बुधवार- गुरुवार की रात 45 वर्षीय पचलू बैगा घर से कुछ दूर खेत के पास जंगल के किनारे 60 फिट गहरे खाई में गिर जाने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर थाना जैतहरी निरीक्षक अमर वर्मा पुलिस दल के साथ गुरुवार की सुबह घटना स्थल का निरीक्षण कर परिजनों एवं ग्रामीणो की मदद से मृतक के शव को खाई से निकाल जांच उपरांत जैतहरी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप कर जांच प्रारंभ कर दी।

ग्रामीणों एवं परिजनों ने बताया कि मृतक पचलू बैगा को कभी-कभी मिर्गी के बीमारी के कारण चक्कर आता रहा है संभावना व्यक्त की जा रही है कि मृतक दिशा मैदान या अन्य कार्य के लिए गांव के किनारे खाई के समीप देर रात गया रहा होगा जिससे अचानक ऊपर से खाई मे नीचे गिर जाने से अत्यधिक चोट लगने के कारण स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m