बेंगलुरु से एक बड़ी खबर सामने आई है. रविवार को यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने पीएम मोदी पहुंचे थे. पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल से तीन किलोमीटर दूर फुटपाथ पर जिलेटिन की दो छड़े मिली है. जिलेटिन छड़ों का इस्तेमाल विस्फोटक बनाने में किया जाता है. पीएम मोदी के कार्यक्रम के पास जिलेटिन छड़ों के मिलने से उनकी सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है. जिससे पूछताछ जारी है. शुरूआती जानकारी के अनुसार संदिग्ध का इस घटना से कोई संबंध नहीं पाया गया है.
मोदी के कार्यक्रम से 3 किमी दूर मिली जिलेटिन छड़
इस बीच प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से पहले उनके मुख्य कार्यक्रम स्थल से लगभग 3 किलोमीटर दूर एक फुटपाथ के किनारे सुरक्षा जांच के दौरान जिलेटिन की दो छड़ें मिलीं. प्रधानमंत्री को इसी कार्यक्रम में शामिल होना था. इन छड़ों के मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय पुलिस ने तुरंत उस इलाके को सुरक्षित कर लिया. फिलहाल आगे की जांच जारी है.
पुलिस की जांच शुरू
मालूम हो कि पीएम मोदी रविवार को बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग की 45वीं वर्षगांठ और गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर के 70वें जन्मदिन समारोह में शामिल हुए थे. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि समाज राजनीति और सरकार से कहीं अधिक शक्तिशाली है. उन्होंने गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर की संस्था ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ की सराहना करते हुए कहा कि इसने समाज को एकजुट करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. साथ ही उन्होंने ‘ध्यानमंदिर’ का उद्घाटन भी किया था. इस कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग के प्रमुख श्रीश्री रविशंकर सहित देश-विदेश के कई गणमान्य लोग मौजूद थे.
जिलेटिन छड़ क्या इस्तेमाल होता है?
जिलेटिन स्टिक का यूज विस्फोटक बनाने में होता है. भारत में इसका उपयोग, भंडारण और बिक्री केवल वैध लाइसेंस धारकों द्वारा ही की जा सकती है. इसका नियमन पेट्रोलियम और विस्फोटक सुरक्षा संगठन (PESO) द्वारा किया जाता है. इसका उपयोग केवल प्रमाणित विशेषज्ञों की देखरेख में ही किया जाना चाहिए.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

