पाकिस्तान में हिंदुओं का उत्पीड़न थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. पाकिस्तान के सिंध प्रांत में दो नाबालिग हिंदू बहनों का अपहरण कर जबरन धर्म परिवर्तन और निकाह कराने का मामला सामने आया है. अब इस पर मानवाधिकार से जुड़े ग्रुप की चिंता बढ़ गई है. संगठन ने इन पीड़ित लड़कियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है. कोर्ट में सुनवाई के दौरान बच्चियां भावुक हो गईं और घर वापस जाने की गुहार लगाई.

पाकिस्तान के सिंध प्रांत की 13 और 14 साल की दो नाबालिग हिंदू बहनों का अपहरण कर जबरन धर्म परिवर्तन और विवाह करवाने का मामला सामने आया है.

पाकिस्तान के सिंध प्रांत से दो नाबालिग हिंदू बहनों के कथित किडनैपिंग और जबरन धर्म परिवर्तन से जुड़ी खबर सामने आई है. पाकिस्तान के वॉयस ऑफ पाकिस्तान माइनॉरिटी के मुताबिक, ’13 साल की रूपी और 14 साल की सीता को कथित तौर पर टंडो अल्लाहयार जिले के इब्राहिम कॉलोनी से ले जाकर उनका धर्म परिवर्तन कर दिया गया.

इतना ही नहीं दोनों नाबालिग हिंदू बहनों की जबरदस्ती शादी दो मुस्लिम पुरुषों से करा दी गई. दोनों बहनें कच्ची कोल्ही समुदाय से हैं.

वहीं, मानवाधिकार संगठन वॉइस ऑफ पाकिस्तान माइनॉरिटी ने इस मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के साथ-साथ दोनों पीड़ित बच्चियों की तत्काल सुरक्षा की मांग की है.

वहीं, परिवार का आरोप है कि दोनों का अपहरण किया गया और जबरन इस्लाम धर्म कबूल करवाकर अमजद सोलंगी और मंसूर सोलंगी नामक दो मुसलमान युवकों से उनकी शादी करा दी गई.

कोर्ट में पेशी के दौरान दोनों बच्चियां वहां रोते हुए कह रही थी कि उन्हें वापस अपने घर जाना है. कोर्ट ने नाबालिग बच्चियों को परिवार को सौंपने के बजाय एक सेफ हाउस भेजने का आदेश दिया.

हालांकि, अदालत के बाहर और सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दोनों बहनें अपने माता-पिता के पास लौटने की गुहार लगाती नजर आ रही हैं.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m