जम्मू-कश्मीर के शोपियां में चल रहे एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकी ढेर कर दिए हैं. शोपियां के सैदपोरा इलाके में शनिवार शाम से चल रही मुठभेड़ में ऑपरेटिव जाकिर गनी भी शामिल बताया जा रहा है. सुरक्षाबलों ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ऑपरेशन अब भी जारी है और आतंकियों के बचे साथियों की तलाश की जा रही है. खुफिया सूचना के बाद सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया था.
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों के साथ चल रही मुठभेड़ में 2 आतंकी मारे गए हैं. जानकारी है कि मारे गए आतंकियों में से एक लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष ऑपरेटिव भी हो सकता है.
जम्मू-कश्मीर के शोपियां के सैदपोरा इलाके में शनिवार शाम से चल रही मुठभेड़ में लश्कर के 2 आतंकियों के मारे जाने की खबर है. यह एनकाउंटर शाम करीब 7:45 बजे शोपियां जिले के चनपोरा गांव, सैदपोरा पीन इलाके में शुरू हुआ. दो आतंकियों के इलाके में छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाशी शुरू की, इस दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई.
सेना ने अभी मारे गए आतंकियों की पहचान की पुष्टि नहीं की है. इसके साथ ही आतंकियों के अन्य संभावित आतंकियों को दबोचने के लिए अपनी पकड़ और मजबूत कर दी है.
ऑपरेशन शुक्रवार दोपहर को शुरू किया गया था, जब सात गांव वाले मीमंदर इलाके के एक बाग में लगे सेना के कैमरे में ये दो आतंकी दिखाई दिए. मुठभेड़ 4 जुलाई की शाम 7:45 बजे शुरू हुई थी. सेना की खास एंटी टेरेरिज्म यूनिट, ‘विक्टर फोर्स’ ने बाग के घने पेड़ों के बीच से भागने के सभी संभावित रास्तों को बंद करने के लिए अतिरिक्त जवान तैनात किए और इलाके में रोशनी का इंतजाम भी किया.
पहलगाम हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने कश्मीर में 14 आतंकवादियों की सूची जारी की थी. अगर जाकिर गनी की मौत की पुष्टि हो जाती है तो 9वां आतंकी होगा, जिसे सुरक्षाबलों ने मार गिराया है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

