उदयपुर: मेवाड़ क्षेत्र के निवासियों और व्यापारियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। उदयपुर से सूरत के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस आगामी 3 अक्टूबर से नियमित रूप से अपनी सेवाएं शुरू करने जा रही है। इससे पहले उदयपुर-असारवा वंदे भारत एक्सप्रेस को सूरत तक विस्तारित करने की घोषणा के बाद इसे स्थगित कर दिया गया था। हालांकि, उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत के लगातार प्रयासों के बाद रेल मंत्रालय ने इसे सूरत तक चलाने की स्वीकृति दे दी है।
2 अक्टूबर को होगा भव्य स्वागत
सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने बताया कि 2 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस सूरत से पहली बार उदयपुर पहुंचेगी। इस दौरान रेलवे अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में ट्रेन का लेकसिटी में भव्य स्वागत किया जाएगा। रात्रि ठहराव के बाद 3 अक्टूबर से यह ट्रेन अपनी निर्धारित समय-सारणी के अनुसार नियमित रूप से पटरी पर दौड़ेगी। यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन संचालित होगी।
सूरत और दक्षिण भारत से जुड़ेगा मेवाड़
इस ट्रेन के शुरू होने से उदयपुर, डूंगरपुर और आसपास के हजारों यात्रियों को गुजरात और दक्षिण भारत जाने के लिए सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। अब तक यात्रियों को सूरत जाने के लिए बसों का सहारा लेना पड़ता था या सूरत पहुंचकर आगे की ट्रेन पकड़नी पड़ती थी। इस विस्तार से मेवाड़ के व्यापार, रोजगार और पर्यटन को एक नया आयाम मिलेगा। सांसद रावत ने इसके लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है।
ट्रेन का पूरा शेड्यूल
- उदयपुर से सूरत: दोपहर 3:35 बजे उदयपुर से रवाना होकर यह ट्रेन जावर (4:03 PM), डूंगरपुर (4:50 PM), शामलाजी रोड (5:27 PM), हिम्मतनगर (6:18 PM), असारवा (7:25 PM), मणिनगर (8:58 PM), आणंद (9:50 PM) और भरूच (10:22 PM) होते हुए रात 11:00 बजे सूरत पहुंचेगी।
- सूरत से उदयपुर (वापसी): सूरत से यह ट्रेन सुबह 6:10 बजे रवाना होकर दोपहर 1:40 बजे उदयपुर पहुंचेगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें


