प्रदीप मालवीय, उज्जैन। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर जमकर निशाना साधा और उनके सियासी कद पर तीखा तंज कसा हैं। उन्होंने विजयवर्गीय के हालिया बयानों का हवाला देते हुए कहा कि सरकार में उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है और उन्हें बिना बताए उनके विभाग में अधिकारियों के ट्रांसफर किए जा रहे है।
दरअसल, कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा उज्जैन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर जमकर हमला बोला। उन्होंने याद दिलाया कि कुछ समय पहले खुद विजयवर्गीय ने अपनी तुलना फिल्म ‘शोले’ के ‘हाथ कटे ठाकुर’ से की थी, जिस पर कटाक्ष करते हुए वर्मा ने कहा कि ऐसे मंत्री पद पर रहने का क्या फायदा जब वह अपने प्रभाव से एक चपरासी तक का ट्रांसफर नहीं करवा पा रहे हैं। उन्होंने विजयवर्गीय को नसीहत दी कि उन्हें अपने स्वाभिमान को जिंदा रखना चाहिए, तुरंत मंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए और एक विधायक के रूप में गर्व से इंदौर की सड़कों पर घूमना चाहिए।
ये भी पढ़ें: राम मंदिर चंदा चोरी पर गरमाई सियासत: दिग्विजय सिंह करेंगे केस, उज्जैन से अयोध्या तक निकालेंगे पदयात्रा
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सज्जन सिंह वर्मा ने चुटकी ली कि अगर सरकार में रहकर काम करने में डर लग रहा है, तो विजयवर्गीय को अपने द्वारा बनवाए गए ‘पितृ पर्वत’ पर चले जाना चाहिए और वहां हनुमान जी की सेवा करनी चाहिए, जिससे शायद इंदौर को एक नया ‘महामंडलेश्वर’ मिल जाए। जैसे-जैसे दशहरा नजदीक आता है, विजयवर्गीय का चेहरा बिना किसी मेकअप के रावण जैसा दिखने लगता है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

