प्रदीप मालवीय, उज्जैन। गणेश चतुर्थी के पर्व को लेकर बाजारों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है । शहर में जगह-जगह गणेश प्रतिमाओं के स्टॉल सजे हुए है । मूर्तिकार अपनी दुकानों पर अलग-अलग आकार और रंगों में भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमाएं लेकर बैठे है ।

READ MORE: बप्पा की भक्ति और पर्यावरण का संदेश: ग्वालियर में मिट्टी की मूर्तियों का बढ़ा क्रेज, मूर्तिकार दे रहे ये संदेश

बाजार में इस बार कई तरह की गणेश प्रतिमाएं देखने को मिल रही है । रंग-बिरंगी और आकर्षक प्रतिमाएं लोगों का ध्यान खींच रही है । खास तौर पर बच्चों को गणेश जी की अलग-अलग डिजाइन वाली प्रतिमाएं काफी पसंद आ रही है ।

सुबह से ही लोग परिवार और बच्चों के साथ बाजार पहुंच रहे हैं । कोई अपने घर के लिए छोटी प्रतिमा पसंद कर रहा है तो कोई बड़ी और आकर्षक प्रतिमा लेने में जुटा है । बप्पा को अपने घर लाने को लेकर लोगों में उत्साह साफ नजर आ रहा है ।

READ MORE: Ganesh Chaturthi: ‘घर लाएं केवल मिट्टी की प्रतिमा’-धीरेंद्र शास्त्री की देशवासियों से खास अपील, बताए इसके आध्यात्मिक फायदे

गणेश चतुर्थी के मौके पर बाजार में उमड़ी यह भीड़ बताती है कि लोगों में बप्पा के स्वागत को लेकर कितना उत्साह है । दुकानों पर गणेश प्रतिमाओं की खरीदारी के साथ ही पूरे बाजार का माहौल भी भक्तिमय नजर आ रहा है । 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m