प्रदीप मालवीय, उज्जैन। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मंदिर परिसर स्थित शिखर दर्शन छत पर आयोजित हुआ। जिसमें मंदिर प्रबंध समिति के अधिकारियों, कर्मचारियों और गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। इस दौरान योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी गई। साथ ही सभी को नियमित रूप से योग अपनाने का संदेश दिया गया।

ये भी पढ़ें: महाकाल के दर पर भारतीय महिला क्रिकेटर: भस्म आरती में शामिल हुईं स्नेह राणा, नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन

कार्यक्रम के अंत में सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने योग प्रशिक्षकों का स्वागत और सम्मान किया। वहीं उन्होंने कहा कि महाकालेश्वर मंदिर में प्रशासक के नेतृत्व में योग दिवस मनाया गया। सभी कर्मचारियों और योग प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान भारी उत्साह देखने को मिला। वहीं सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने सभी का आभार जताया हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m