शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश के उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण का काम तेजी से चल रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुद अपने पुश्तैनी मकान पर गैंती चलाकर एक मिसाल पेश की। वहीं विकास के लिए किए जा  रहे इस काम की जद में जामा मस्जिद भी आ गई जिसे लेकर विधायक आतिफ अकील ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर दूसरे क्षेत्र से चौड़ीकरण का काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि विशेष समुदाय के जन प्रतिनिधि मुस्लिम समाज के धर्म गुरु की बैठक कर मसले को सुलझाया जा सके जिससे शहर की कानून व्यवस्था को सुनिश्चित किया जा सके।

आतिफ अकील ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र में लिखा, आग्रह है कि उज्जैन स्थित शाही जामा मस्जिद के आसपास रोड़ चौड़ीकरण के नाम पर शाही जामा मस्जिद के कुछ क्षेत्र को हटाने का प्रयास किया जा रहा है मेरा आपसे विनम्र अनुरोध है कि धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए शाही जामा मस्जिद को सुरक्षित करते हुए आसपास के किसी अन्य क्षेत्र से चौड़ीकरण का कार्य करते हुए मस्जिद की गरिमा का ख्याल रखा जाए और उज्जैन एवं (मध्य प्रदेश) की कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए उज्जैन शहर की कानून व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाये।

अतः मैं आपसे विशेष अनुरोध करता हूं कि विशेष समुदाय को बुलाकर उनके जनप्रतिनिधि/ मुस्लिम समाज के धर्मगुरु की बैठक कर वर्तमान स्थिति पर की समीक्षा की जा सकती हैं जिससे इस मसले को सुलझाया जा सके। अतः में आपके आदेश की प्रतिक्षा करूंगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m